फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Karan Singh Verma elected MLA from Ichhawar becomes minister

MP Politics: मंत्रिमंडल में सीहोर को भी मिला स्थान, इछावर से विधायक चुने गए करण सिंह वर्मा बने मंत्री

Mon, 25 Dec 2023 05:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Dec 2023 05:33 PM IST
सार

MP Politics: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर की इछावर विधानसभा से 8वीं बार जीत दर्ज करने वाले विधायक करण सिंह वर्मा जीत के मामले में पूर्व सीएम शिवराज से दो कदम आगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां बुधनी विधानसभा से 6 बार जीत दर्ज की है, तो वहीं करण सिंह वर्मा ने इछावर विधानसभा से आठवीं बार जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके चलते मंत्रिमंडल में सीहोर को भी स्थान मिला है। इच्छावर से विधायक चुने गए करण सिंह वर्मा को मंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
Karan Singh Verma elected MLA from Ichhawar becomes minister
करण सिंह वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजेपी ने इस बार भी करण सिंह वर्मा पर ही विश्वास जताया था और उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था। करण सिंह वर्मा पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी शैलेन्द्र पटेल को बड़े अंतर से हराया। करण सिंह वर्मा उमा भारती और शिवराज सिंह चौहान के मंत्रीमंडल में राजस्व मंत्री जैसे अहम पदों पर भी काबिज रह चुके हैं।

विज्ञापन


करण सिंह वर्मा की सादगी के चर्चे पूरे मध्य प्रदेश में होते है। खुद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सार्वजनिक मंचों से करण सिंह वर्मा की तारीफ करने से नहीं चूकते थे। ज्ञात रहे कि उनका इछावर विधानसभा काफी पिछड़ा क्षेत्र है। इसके चलते उन्हें मंत्रीमंडल में स्थान मिलना तय माना जा रहा था। 
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों को दिया वचन
इछावर विधानसभा से 8वीं बार जीत दर्ज करने के बाद विधायक करण सिंह वर्मा ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें वचन दिया कि क्षेत्र में चौतरफा विकास का कार्य कराया जाएगा। बेरोजगारों और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए औद्योगिक विकार कराया जाएगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र की जनता से वादा किया कि क्षेत्र में सड़क, पानी आदि की सुविधाएं पूर्ण रूप से दी जाएंगी। क्षेत्र के विकास में हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


करण सिंह वर्मा का इस तरह रहा चुनावी सफर

  • वर्ष 1985 से 1990 बीजेपी
  • वर्ष 1990 से 1993 बीजेपी
  • वर्ष 1993 से 1998 बीजेपी
  • वर्ष 1998 से 2003 बीजेपी
  • वर्ष 2003 से 2008 राज्य मंत्री
  • वर्ष 2008 से 20013 मंत्री राजस्व
  • वर्ष 2013 से 2018 बीजेपी से हारे  
  • वर्ष 2018 से 2023 बीजेपी 
  • वर्ष 2023 में विजयी रहे 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed