फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Kamal Nath said on Ambedkar Jayanti - Save Constitution campaign has to be run, this is not a good sign

MP Politics: आंबेडकर जयंती पर कमलनाथ बोले- संविधान बचाओ अभियान चलाना पड़ रहा है, यह अच्छे संकेत नहीं हैं

Fri, 14 Apr 2023 04:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 14 Apr 2023 04:14 PM IST
सार

बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पहले संविधान को मजबूत करने की बातें हुआ करती थी। आज संविधान बचाओ अभियान चलाना पड़ रहा है। यह अच्छे संकेत नहीं है।
 

विज्ञापन
Kamal Nath said on Ambedkar Jayanti - Save Constitution campaign has to be run, this is not a good sign
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को बाबा साहेब आंबेडकर की 132वीं जयंती पर उन्हें नमन किया। साथ ही कहा कि बाबा साहेब ने देश को महान संविधान दिया है। हमारा संविधान हमारी संस्कृति का प्रतीक है। पहले संविधान को मजबूत करने की बातें हुआ करती थी। आज संविधान बचाओ अभियान चलाना पड़ रहा है। यह अच्छे संकेत नहीं है। 

विज्ञापन


सीहोर जिले के आष्टा में पत्रकारों से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि बाबा साहेब ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा की अपने देश और प्रदेश में इस प्रकार से सौदे से सरकारे बना करेंगी। इस वजह से उन्होंने इस प्रकार का कोई प्रावधान संविधान में नहीं रखा था। बाबा साहेब ने सोचा था कि हमारे देश के जो संवैधानिक मूल्य हैं, उनका कभी सौदा नहीं होगा। बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा निर्मित महान संविधान अगर गलत हाथों में चला जाए तो क्या होगा? आज से कुछ साल पहले तक क्या हम सोच सकते थे कि हमें संविधान बचाओ अभियान अथवा रैलियां करनी पड़ेगी। पहले संविधान को मजबूत करने की बातें हुआ करती थी पर आज संविधान बचाओ अभियान चलाना पड़ रहा है। यह अच्छे संकेत नहीं है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि आज जनता बहुत समझदार हो जनता भलीभांति समझती है कि क्या भीम आर्मी प्रदेश में सरकार बना सकती है या आम आदमी पार्टी प्रदेश में सरकार बना सकती है? जनता को पता है कि कांग्रेस का साथ देकर ही वह अपना भविष्य सुरक्षित कर सकती है।   
विज्ञापन


शिवराज बोलेंगे झूठ
कमलनाथ ने कहा कि पांच महीने बाद चुनाव है। शिवराज जी बाबा साहेब की जन्मभूमि महू में जाकर झूठ बोलेंगे। मैं अभी वहीं से आ रहा हूं। हर साल कोई न कोई झूठ, कोई न कोई झूठी घोषणाएं करते हैं। मैं इतनी एकड़ जमीन दे दूंगा। मैं धर्मशाला बना दूंगा, आदि इत्यादि। उन्हें कोई लिहाज नहीं है। कोई परहेज नहीं है कि इतनी पुण्यभूमि पर जाकर भी झूठ बोलते हैं। मुझे मध्यप्रदेश के समझदार मतदाताओं पर पूरा भरोसा है कि वह इन सब झूठे प्रचार का शिकार नहीं होंगे और मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार कांग्रेस की बनेगी
कमलनाथ ने यह भी कहा कि मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि सरकार कांग्रेस की बनेगी। मैं यह नहीं कहूंगा कि इतने पार कर देंगे, उतने पार कर देंगे। यह तो शिवराज जी का स्टाइल है मेरा नहीं। शिवराज जी को सपने में भी कमलनाथ दिखाई देते हैं। उन्हें लगता है कि कमलनाथ को घेरने से फायदा होगा लेकिन मुझे जनता ने घेरा हुआ है। मैं जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हूं। 


भाजपा पर टिप्पणी नहीं करना चाहता
कमलनाथ बोले कि मैं भाजपा की राजनीति पर या उनके नेतृत्व पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। वह सूट सिलवाएं या पैजामा सिलवाएं, यह उनकी इच्छा है। अगर जनता का विश्वास भाजपा के साथ होता तो उन्हें पंचायत और नगरी निकाय चुनावों में पुलिस प्रशासन और पैसा का दुरुपयोग करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। कर्नाटक चुनाव में हमारी स्थिति बहुत अच्छी है हम कर्नाटक में बहुमत से सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed