फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   In Sehore, an old woman was strangled to death and then her legs were chopped off to take out silver bangles.

MP News: सीहोर में वृद्धा से हैवानियत, पहले गला घोंट कर की हत्या फिर चांदी के कड़े निकालने के लिए काट डाले पैर

Sat, 09 Nov 2024 08:00 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 08:00 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के सीहोर में बदमाशों ने खेत पर काम कर रही अकेली बुजुर्ग महिला के पैरों से चांदी की कड़ी निकालने के लिए उसके दोनों पैर काट दिए। पैर कटी लाश से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
In Sehore, an old woman was strangled to death and then her legs were chopped off to take out silver bangles.
सीहोर में चांदी के कड़े के लिए बुजुर्ग महिला के पैर ही काट डाले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। एक बुजुर्ग महिला के पैरों से चांदी के कड़े चुराने के लिए पहले महिला का गला दबाकर उसकी हत्या की गई, फिर उसके पैरों के पंजे काट दिए गए ताकि कड़े निकाले जा सकें। बाद में शव नाले में फेंककर बदमाश भाग निकले। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला आष्टा थाना के गुराडिया रूपचंद गांव का है। बदमाशों ने खेत पर काम कर रही अकेली बुजुर्ग महिला के पैरों से चांदी की कड़ी निकालने के लिए उसके दोनों पैर काट दिए। पुलिस के अनुसार गुराडिया रूपचंद निवासी मोतन बाई पत्नी हमीर सिंह मालवीय (75) प्रतिदिन की तरह शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब अपने खेत पर गई थी। जब वह शाम को 5 बजे तक भी घर नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू की। इस दौरान खेत के नजदीक नाले के पास महिला के पैरों कटा शव मिला। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार महिला के पैरों में चांदी के कड़े भी गायब थी। सूचना मिलने पर आष्टा थाना टीआई रविंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस संबंध में एसडीओपी आकाश अमलकर ने बताया कि शव को देखते हुए लग रहा है कि अज्ञात आरोपियों ने पहले बुजुर्ग महिला का गला घोंट कर हत्या की। उसके बाद दोनों पैर कांटे। फिर चांदी के आभूषण कड़ी निकाली। घटना से ग्रामीणों में दहशत देखने को मिल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में घर से डेढ़ किलोमीटर दूर महिला का खेत है। शाम करीब 5 बजे तक घर नहीं लौटी, तो बेटा देखने के लिए खेत पर पहुंचा। जब मां नहीं दिखी, खटिया पर मां का चश्मा पड़ा था। बिना चश्मे के मां कहीं नहीं जाती तो उसे चिंता हुई और उसने मां को तलाश करना शुरू कर दिया। खेत के पास में ही नाले में देखा उसे मां की पैर कटी लाश मिली। महिला के चार बेटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed