फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Governor Mangubhai Patel participated in the Vikas Bharat Sankalp Yatra organized in Ichhawar, Sihore.

Sehore: विकसित भारत संकल्प यात्रा; राज्यपाल बोले- ये शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की सबसे बड़ी यात्रा

Sat, 23 Dec 2023 09:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Dec 2023 09:01 AM IST
सार

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान राज्यपाल पटेल ने कहा कि गरीबों-वंचितों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आगे आए युवा वर्ग। स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का नियमित हिस्सा बनाए।

विज्ञापन
Governor Mangubhai Patel participated in the Vikas Bharat Sankalp Yatra organized in Ichhawar, Sihore.
कार्यक्रम लोगों को सम्मानित करते रज्यपाल मंगूभाई पटेल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रदेश के साथ ही जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इछावर तहसील की ग्राम पंचायत धामंदा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में राज्यपाल मंगूभाई पटेल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शासन की अनेक योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ के प्रमाण पत्र वितरित किए।

विज्ञापन


राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचित हितग्राहियों तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाने की अब तक की सबसे बड़ी यात्रा है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में अधिकारी आपके गांव पहुंचकर ही आपको योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और लाभ प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत देश विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक भारतवासी को इस बात पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनजाति समुदाय के उत्थान और विकास के संकल्प को सिद्धि का अभिनव प्रयास बताया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के 11500 गांवों में यह यात्रा जाएगी। इस यात्रा रथ के दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी डिजिटल स्क्रीन, फ्लैक्स और पोस्टर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा वंचितों और दूरस्थ अंचलों में निवासरत अंतिम छोर के व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित करेगी। उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छता को अपनी आदत का हिस्सा बनाना चाहिए। सभी लोग स्वच्छता से जुड़कर अपने गांव अपने शहर और देश-प्रदेश को स्वच्छता में आगे लाने के लिए दृढ़ संकल्पित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि इस यात्रा का मूल उद्देश्य वंचित हितग्राहियों को आगे से योजनाओं का लाभ प्राप्त करवाना है। बालिका समृद्धि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत निरामय, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिनव पहल हैं। प्रधानमंत्री किसान कल्याण, किसान सम्मान निधि, केसीसी कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा तथा जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन, विश्वकर्मा योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से मुक्ति दिलाई है। स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि ऐसे लोग जो शासकीय योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह गए हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने और जागरूक करने में योगदान दें।

कार्यक्रम में "मेरी कहानी मेरी जुबानी" के तहत प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही श्री सुंदरलाल ने पक्के आवास में रहने के अपने अनुभव साझा किए। इसी तरह हितग्राही सुंदरलाल ने प्रधानमंत्री स्प्रिंकल सिंचाई योजना का लाभ तथा कपिलधारा कूप से मिले लाभ के बारे में बताया। इस तरह अनेक हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर जीवन में आए बदलावों के बारे में बताया। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने धामंदा के शहीद जितेन्द्र कुमार वर्मा के पिता शिवाजी तथा माता  धापू बाई एवं पत्नी सुनीता को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को विकसित भारत का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूर्व में दिया गया उद्बोधन सुनाया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान भारत योजना से जुड़े 4500 हितग्राही
कार्यक्रम के आरंभ में प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी कलेक्टर तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत जिले के दो लाख 25 हजार नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा बीमा का कवर प्रदान किया गया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले को आवंटित तीन लाख तीन हजार लक्ष्य के विरुद्ध तीन लाख तीस हजार उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। आज तक जिले में कुल 7 लाख हितग्राहियों के अयुष्मान कार्ड बनाए गए है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान अब तक 29 पीएम आवास, 4500 हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है। पीएम किसान सम्मान निधि के 702 तथा पीएम स्वनिधि 105 के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया है।

राज्यपाल ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई हितग्राही मूलक योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कहा। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सिकिल सेल एवं स्वास्थ्य परीक्षण, आष्युमान कार्ड निरामय योजना, आयुष स्वास्थ्य शिविर, स्वनिधि योजना, पीएम पोषण योजना, किसान समृद्धि केन्द्र, प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र, उन्नत कृषि यंत्र एवं ड्रोन प्रदर्शन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 2.0 एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सहित 18 विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई।


प्रमाण पत्र वितरण
कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने आयुष्मान योजना के हितग्राही संतोष, उज्ज्वला योजना की हितग्राही भावना शर्मा, स्वामित्व योजना के हितग्राही संतोष सिंह को हितलाभ वितरण का प्रमाण पत्र वितरित किया। इसके साथ ही राज्यपाल पटेल ने धामंदा ग्राम पंचायत को ओडीएफ ग्राम पंचायत का प्रमाण पत्र सरपंच रेखा बाई को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed