फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   first time in Sehore, 132 muslim girls got married in a mandap

MP News: सीहोर में पहली बार 132 कन्याओं का एक मंडप में निकाह, सम्मेलन में 415 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे

Wed, 10 May 2023 09:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 09:32 PM IST
सार

ग्राम गुडभेला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना का आयोजन हुआ। इसमें 283 विवाह तथा 132 जोड़ों का पारंपरिक रीति रिवाज से निकाह हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल संबोधित किया और वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

विज्ञापन
first time in Sehore, 132 muslim girls got married in a mandap
सीहोर में सीएम कन्या विवाह योजना में 132 निकाह भी कराए गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम गुडभेला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 415 जोड़े परिणय सू्त्र में बंधे। खास बात ये रही कि पहली बार 132 जोड़ों का निकाह भी एक साथ किया गया। आयोजन में सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वर्चुअली शामिल हुए। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ग्राम गुडभेला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना का आयोजन हुआ। इसमें 283 विवाह तथा 132 जोड़ों का पारंपरिक रीति रिवाज से निकाह हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल संबोधित किया और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज में किसी भी परिवार को बेटी की शादी बोझ न लगे, इसलिए वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना आरंभ की गई। राज्य सरकार द्वारा बेटियों को प्रगति के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई हैं। लाडली लक्ष्मी योजना, पढ़ाई के लिए हरसंभव सहायता के साथ-साथ हर कदम पर बेटियों को प्रोत्साहन और सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


"मामा की दुआएं लेती जा- जा तुझको सुखी संसार मिले"
सीएम शिवराज ने कहा कि पंचायत एवं नगरीय निकायों के चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देना और अचल संपत्ति के पंजीयन में स्टाम्प शुल्क में छूट महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। लाडली बहना योजना से महिलाओं का आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। राज्य सरकार मां-बहन बेटी के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने सामूहिक विवाह में सम्मिलित बेटियों को "मामा की दुआएं लेती जा- जा तुझको सुखी संसार मिले" की पंक्तियों के साथ भावी सुखी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने निकाह एक साथ होना उपलब्धि
मुस्लिम वेल फेयर कमेटी के अध्यक्ष मुनव्वर मामू ने बताया कि लंबे समय तक टीम की मेहनत के बाद 132 जोड़ों का एक साथ मंडप निकाह होना बड़ी उपलब्धि है, इसके लिए जिला प्रशासन ने मुस्लिम कमेटी और समाज की तारीफ की है। काजी हाफिज मोहम्मद युसुफ अंसारी निकाह कराया। 


बेटियों की शादी की चिंता से मुक्त कर दिया
इछावर विधायक करण सिंह वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना ने गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की चिंता से मुक्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब गरीब परिवारों की बेटियों की शादी भी धूमधाम से हो रही है। गरीब माता-पिता को अब अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज नही लेना पड़ता। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर, जनपद अध्यक्ष नावड़ी बाई, कलेक्टर प्रवीण सिंह ने विवाह सम्मेलन में शामिल होकर वर वधू को आशीर्वाद और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 49-49 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed