फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Feat in Mah-e-Ishq: Girl climbed the tower on the demand of calling her lover, drama lasted for four hours

माह-ए-इश्क में कारनामा: प्रेमी को बुलाने की मांग पर टॉवर चढ़ी युवती, चार घंटे तक चला नाटक, समझाइश के बाद उतरी

Thu, 08 Feb 2024 04:48 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 04:48 PM IST
सार

सीहोर में प्रेमी के लिए एक युवती बिजली का टॉवर चढ़ गई। प्रेमी को बुलाने की मांग कर कूदने की धमकी दे रही थी। बाद में महिला पुलिसकर्मी ने उसे समझाइश देकर चार घंटे बाद नीचे उतारा। 

विज्ञापन
Feat in Mah-e-Ishq: Girl climbed the tower on the demand of calling her lover, drama lasted for four hours
सीहोर में बिजली टॉवर पर बैठी युवती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। प्रेम प्रसंग के चलते जिले के इछावर थाना अंतर्गत ढाबला माता गांव में 18 साल की युवती बिजली के बड़े टॉवर पर चढ़ गई। प्रेमी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती का ड्रॉमा करीब चार घंटे चला। काफी मशक्कत के बाद युवती को उतारा जा सका। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ढाबला माता के पास बिजली टॉवर पर 18 साल की युवती चढ़ गई। देखते ही देखते काफी भीड़ जमा हो गई और ये बात अधिकारियों के पास भी पहुंच गई। प्रेम प्रसंग के चलते युवती अपनी शर्तों को मनवाने के लिए अड़ी हुई थी। अधिकारियों की समझाइश के बाद भी उतरने को तैयार नहीं थी। ऐसे में एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। युवती का ये ड्रामा करीब चार घंटे चला। 
विज्ञापन


परिजन बदहवास टॉवर की ओर देख रहे थे
लड़की कभी टॉवर पर खड़ी हो जाती तो कभी बैठकर लोगों को देखती रहती। नीचे उसके पिता व भाई यह नजारा देखकर परेशान थे। भाई किसी अनहोनी आशंका को देखते हुए लगातार रो रहा था जिसे स्थानीय लोग समझाइश दे रहे थे। जानकारी के अनुसार लड़की कक्षा 12वीं में पढ़ती है। अभी वह परीक्षा दे रही है। मंगलवार को भी उसने अपना पेपर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीचे कूदने की कोशिश की
लड़की ने टॉवर पर सिर्फ महिला आरक्षक को आने के लिए कहा। इस आरक्षक के साथ जवान भी ऊपर चढ़ने लगे। यह देख वह कूदने की कोशिश करने लगी। तभी एसडीआरएफ के जवान अपनी जगह पर ठहर गए। इसके बाद महिला आरक्षक टॉवर पर चढ़ी और लड़की को समझाया। लड़की ने अपने प्रेमी को बुलाने की मांग की, लेकिन लड़का वहां मौजूद नहीं था। इछावर नगर से 2 किमी की दूरी पर उक्त हाई वोल्टेज ड्रामा होने के कारण बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि महिला आरक्षक को टावर पर भेजा गया। इसके बाद युवती को टॉवर से नीचे उतारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed