{"_id":"6594c79bae6b51ec7b02c035","slug":"fear-of-murder-of-youth-by-burning-in-sehore-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: युवक की जलाकर हत्या की आशंका, अधजला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: युवक की जलाकर हत्या की आशंका, अधजला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Wed, 03 Jan 2024 08:04 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 03 Jan 2024 08:04 AM IST
सार
Sehore: जिला मुख्यालय के कस्बा क्षेत्र में स्थित कब्रिस्तान के पास से एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक अपने घर से तीन दिन से लापता था। प्रथम दृष्टया युवक की हत्या कर जलाने का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कब्रिस्तान के पास एक अधजला शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और अधजले शव को बरामद कर मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
युवक को फोन करके बुलाया गया
प्राथमिक तौर पर जानकारी सामने आई है कि अधजला शव की पहचान जनता कालोनी पोस्ट आफिस रोड मंडी निवासी साहिल पिता रहमत (26) के रूप में हुई है। जिसकी गुमशुदगी 31 दिसंबर को मंडी थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों का इस मामले में कहना है कि युवक को फोन करके बुलाया गया था, जिसके बाद से युवक तीन दिन से घर से गायब था।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
वहीं परिजनों को शक है कि युवक की हत्या करने के बाद जलाया गया है। पुलिस भी आशंका जता रही है कि युवक की जलाकर हत्या की गई होगी। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी नहीं कह रही है। इधर, एएसपी गीतेश गर्ग ने बताया कि मृतक युवक की पहचान उनके परिजनों ने हाथ की उंगलियों में अंगूठी के आधार पर शिनाख्त की है। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
