फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Digvijay Singh said that he will go for darshan only after the construction work is completed

MP News: दिग्विजय सिंह बोले- ‘जब मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, तब हम रामलला के दर्शन करने जाएंगे’

Sun, 21 Jan 2024 07:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Jan 2024 07:28 PM IST
सार

MP News: राज्यसभा सांसद व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को सीहोर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा के सवाल पर कहा कि जब मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, उसके बाद रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

विज्ञापन
Digvijay Singh said that he will go for darshan only after the construction work is completed
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि धर्म जोड़ता है और राजनीति बांटती है। अंग्रेजों ने फूट डालो की नीति अपनाई थी और इस समय भी बीजेपी कुछ ऐसा ही कर रही है। रविवार की दोपहर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीहोर में एक आयोजन में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जब मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा उसके बाद वह रामलला के दर्शन करने जाएंगे।

विज्ञापन


मुस्लिम और ईसाई भी श्रीराम में आस्था रखते
वहीं, दिग्विजय सिंह ने कहा कि 3 माह बाद भी प्राण प्रतिष्ठा हो सकती थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए जनवरी में की जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रीराम में हिंदू तो आस्था रखते ही है, लेकिन मुस्लिम और ईसाई भी श्रीराम में आस्था रखते हैं, क्योंकि भगवान श्री राम ने पिता का वचन निभाने के लिए वनवास जाने का फैसला किया था। मर्यादा पुरुषोत्तम राम को सभी धर्म के लोग आस्था के साथ पूजते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed