फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Deputy ranger sentenced to four years in bribery, was accused of taking 20 thousand rupees from wood trader

Sehore: घूसखोरी में डिप्टी रेंजर को चार साल की सजा, लकड़ी के व्यापारी से हर माह 20 हजार रुपये लेने का था आरोप

Wed, 01 Mar 2023 08:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 Mar 2023 08:24 PM IST
सार

लकड़ी के व्यापारी से 20 हजार रुपये प्रतिमाह की रिश्वत की मांग करने वाले डिप्टी रेंजर को सीहोर न्यायालय ने चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है। साथ ही 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी दिया गया है।

विज्ञापन
Deputy ranger sentenced to four years in bribery, was accused of taking 20 thousand rupees from wood trader
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छह साल पुराने एक मामले में लकड़ी के व्यापारी से 20 हजार रुपये प्रतिमाह की रिश्वत की मांग करने वाले डिप्टी रेंजर को सीहोर न्यायालय ने चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा से दंडित किया है। विशेष न्यायाधीश लोकायुक्त संजय कुमार शाही ने फैसला सुनाते हुए सुभाष त्यागी को धारा- 7 13(1) डी सहपठित धारा 13(2) भष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 मे 04-04 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा और 5000-5000/- रुपये कुल 10 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन


मीडिया सेल प्रभारी जिला केदार सिंह कौरव ने बताया कि 19 जनवरी 2017 को शिकायतकर्ता मोहम्मद माजिद फारुकी निवासी रेहटी ने पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय, भोपाल को एक लिखित आवेदन पत्र दिया था। बताया था कि वह लकड़ी का व्यवसाय करता है। रेहटी में पदस्थ डिप्टी रेंजर सुभाष त्यागी द्वारा हर माह 20 हजार रुपये की मांग करते हुए यह कहा जाता है कि रुपये नहीं दोगे तो वह काम नहीं चलने देगा और उसके विरुद्ध प्रकरण बनाएगा। 
विज्ञापन


मोहम्मद माजिद ने बताया कि 17 जनवरी एवं 18 जनवरी 2017 को आरोपी सुभाष त्यागी ने फोन किया और पैसों की मांग की। कहा कि तुम आजकल कर रहे हो, ठीक नहीं है। इसके बाद उसने शिकायत की। लोकायुक्त कार्यालय, भोपाल द्वारा निरीक्षक वीके सिंह द्वारा फरियादी मोहम्मद माजिद फारुकी को रिश्वत मांगने वाले डिप्टी रेंजर त्यागी को रिश्वत की मांग की रिकॉडिंग के लिए एक डीवीआर दिया गया था। निरीक्षक वीके सिंह द्वारा टीम गठित कर आरोपी डिप्टी रेंजर सुभाष त्यागी को रेहटी में डिप्टी रेंज कार्यालय में रंगे हाथों 10 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार किया गया। विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी प्रमोद अहिरवार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed