फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Crime News Theft in an empty house absconding with Rs 25,000 cash and gold and silver jewelery

Crime News: सूने मकान में चोरी, 25 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार, पुलिस कर रही तलाश

Sun, 11 Dec 2022 10:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 11 Dec 2022 10:56 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में चोरी का मामला सामने आया है। यहां पर एक सूने मकान से चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।
 

विज्ञापन
Crime News Theft in an empty house absconding with Rs 25,000 cash and gold and silver jewelery
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीहोर शहर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। अज्ञात बदमाश लगातार सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात भी शांत बिहार कॉलोनी के पास एक सूने मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से करीब 25 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात संजय पिता तुलसीराम प्रजापति अपने रिश्तेदार के यहां सिद्दीकगंज के पास गए जसमत में शादी समारोह में शामिल होने लिए परिजनों के साथ गया था। रविवार को दोपहर में जब वह घर लौटे तो मकान के दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। जब अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे 25 हजार रुपये नगद और करीब 30 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


संजय ने चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहर में बीते एक महीने से लगातार चोरी की वादरतें हो रही हैं। एक सप्ताह पहले ही अज्ञात बदमाशों ने शीतल विहार, हाउसिंग बोर्ड और चाण्क्यपुरी कॉलोनी में चोरी वारदात को अंजाम देकर लोखों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed