MP Weather News: सुबह से शुरू हो गई रिमझिम बारिश, शीतलहर का चला दौर, लोगों ने अलाव का लिया सहारा
MP Weather News: सीहोर सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। जो काफी देर तक चलता रहा। बारिश होने के कारण शीतलहर का प्रभाव और बढ़ गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरएके कॉलेज स्थित मौसम केंद्र के तकनीकी अधिकारी डॉ एसएस तोमर ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक आसमान में हल्के मध्यम घने बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण खेतों में लगी चने की फसल में इल्लियों का प्रकोप बढ़ने की संभावना बन रही है। ऐसे में किसानों को अपने खेतों में कृषि विशेषज्ञों की सलाह से इल्ली नाशक दवाओं का छिड़काव तो करना चाहिए। वहीं खेतों में थोड़े-थोड़े अंतर पर टी आकार की खूंटिया लगानी चाहिए ताकि टी आकार की इन खूंटियों पर पक्षी बैठकर इल्लियां खा सकें।
न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस
डॉ तोमर ने बताया कि दिन के तापमान में जहां बढ़ोतरी होगी तो वहीं दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर बना रहेगा। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस है, जिसके कारण ठंडक बढ़ गई।
