फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   CM Shivraj said – earlier the name of Bhairunda was changed to play with history, we returned the glory

MP News: पहले भैरुंदा का नाम बदलकर इतिहास के साथ खिलवाड़ किया गया था, हमने गौरव लौटाया : शिवराज

Sun, 02 Apr 2023 11:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन क्लिक के माध्यम से नसरुल्लागंज का नाम भैरुंदा कर गजट नोटिफिकेशन नगर पंचायत अध्यक्ष मारुति शिशिर को सौंपा। नसरुल्लागंज के गौरव दिवस समारोह में उन्होनें कहा कि पूर्व में भैरुंदा का नाम बदलकर इतिहास के साथ खिलवाड़ किया गया था। 

विज्ञापन
CM Shivraj said – earlier the name of Bhairunda was changed to play with history, we returned the glory
मुख्यमंत्री ने गौरव दिवस के अवसर पर भैरुंदा में कई सौगातें दीं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन क्लिक के माध्यम से नसरुल्लागंज का नाम भैरुंदा कर गजट नोटिफिकेशन नगर पंचायत अध्यक्ष मारुति शिशिर को सौंपा। नसरुल्लागंज के गौरव दिवस समारोह में उन्होनें कहा कि पूर्व में भैरुंदा का नाम बदलकर इतिहास के साथ खिलवाड़ किया गया था। हमने इस गौरव को वापस दिया है। जनता की मांग थी, आपके दिल की आवाज थी और मैंने इस संकल्प को पूरा किया है।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को नसरुल्लागंज के नाम परिवर्तन की अधिसूचना का प्रकाशन मध्य प्रदेश के राज्यपाल द्वारा किए जाने के बाद अब नगर का नाम भैरुंदा होगा। मध्य प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग की अनुशंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी संसूचित अनापत्ति उपरांत राज्यपाल की ओर से यह आदेश जारी हुए। 
विज्ञापन


ये नेशनल हाईवे बनेगा
सीएम शिवराज ने कहा कि खातेगांव से, नसरुल्लागंज, बुधनी, शाहगंज, बकतरा, बाड़ी रोड नेशनल हाईवे होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जिले में सीएम राइज स्कूल में उच्चस्तरीय गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा की गुणवत्ता बदलना चाहता हूं। क्षेत्र की पुरानी यादों पर चर्चा कर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी के संसाधन ही नहीं थे। आज आपके सपने को पूरा करने कि काम किया है। शिवराज ने इस मौके पर यह भी कहा कि मैंने मुख्यमंत्री काल की सबसे अच्छी कोई योजना बनाई है तो वह लाडली बहना योजना है, क्योंकि मध्य प्रदेश में राज भी जनता का है और शिवराज भी जनता का है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 

CM Shivraj said – earlier the name of Bhairunda was changed to play with history, we returned the glory
भैरुंदा का गौरव दिवस - फोटो : सोशल मीडिया
नगर पंचायत को हिदायत गुणवत्ता पूर्ण काम होना चाहिए
मुख्यमंत्री ने नपं अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों से कहा कि ईमानदार टीम आई है इसलिए विकास पर नजर रखना। यदि किसी ने घटिया काम किया तो उस पर एफआईआर होगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था कर रहा हूं। पहला पैमाना स्वच्छता का संकल्प लेना होगा और गांव के गौरव दिवस मनना चाहिए। गांव को बेहतर बनाने की होड़ भी लगना चाहिए।

पूरी रात नहीं सोया और लाडली बहना योजना बनाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्मदा जयंती के दो दिन पूर्व की बात हैं जब मैंने रात भर जाग कर सुबह 4 बजे श्रीमतीजी को जगाया और रात में ही आइडिया बताया कि दिमाग में एक योजना आई हैं कि सभी वर्ग की महिलाओं प्रतिमाह 1000 की राशि दी जाए। जिससे महिलाओं कि उद्धार हो सके। उसके बाद पैसों की व्यवस्था की, बहनों की जिंदगी बदलने प्रदेश में योजना लागू कर दी।

80 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने गौरव दिवस के अवसर पर भैरुंदा में 76 करोड़ 25 लाख 51 हजार रुपये की लागत के 16 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन व 4 करोड़ 68 लाख 50 हजार रुपये के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें 1 करोड़ 15 लाख के नवीन एसडीएम कार्यालय, 3 करोड़ 53 लाख के नवीन कॉलेज भवन का लोकार्पण, 45 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत के सीएम राइज स्कूल भवन, 18 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत के आईटीआई भैरुंदा ग्लोबल स्कूल पार्क के 8 ट्रेड सेंटर का भूमिपूजन, 3 करोड़ के पार्क एवं सौंदर्यीकरण,5 करोड़ के जूनियर बालक अनुसूचित जाति छात्रावास, चार करोड़ 81 लाख का रेस्ट हाउस, 2 करोड़ 13 लाख के राजस्व अधिकारियों के आवास गृह निर्माण, तीन लाख के न्यायालय की बाउंड्री के किनारे प्लिंथ प्रोटेक्शन कार्य, एक करोड़ 48 लाख के सीसी रोड बैक फिलिंग एवं नाली क्रॉसिंग, 8 लाख 76 हजार के सीसी रोड एवं नाली निर्माण, 4 लाख 65 हजार के सीसी रोड, एक लाख 79 हजार के पेवर ब्लॉक कार्य, एक लाख 51 हजार के ओटला निर्माण एवं छतरी, 26 लाख 84 हजार के हाई स्कूल दशहरा मैदान में विद्युत पोल एवं हाई मास्ट लाइटिंग, 12 लाख रुपये के सौंदर्यीकरण, चौड़ीकरण, छत एवं ओटला एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
 

CM Shivraj said – earlier the name of Bhairunda was changed to play with history, we returned the glory
भैरुंदा में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री कई बार जनता के बीच नतमस्तक हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

जनता के सामने नतमस्तक हुए शिवराज
भैरुंदा में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री कई बार जनता के बीच नतमस्तक हुए। उन्होंने गाड़ी पर ही सामाजिक संगठनों से स्मृति चिन्ह स्वीकार किया। इस दौरान जिन लोगों ने अपने आवेदन दिए उन्हें सुरक्षा कर्मियों की मदद से लेकर रखा। सीएम के स्वागत के नगर वासियों ने पलक पावड़े बिछा दिए। इस दौरान तीन दर्जन मंचों से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सत्कार किया गया। पूरे रास्ते भर हुए स्वागत से सड़क फूलों से पट गई।

नगर में दिखा दीपावली सा नजारा
भैरुंदा गौरव दिवस के मौके पर संपूर्ण नगर को रोशनी से सुसज्जित किया गया। इस दौरान दीपावली सा नजारा नगर मे देखने को मिला। बस स्टैंड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक प्रत्येक भवन रोशनी से नहाया हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed