फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   CM Mohan Yadav and Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan arrived to campaign for Budhni by-election

By Election: राजनीतिक रणभूमि बना बुधनी विधानसभा, मुख्यमंत्री औऱ कृषि मंत्री दहाड़े, कहा-विकास की कमी नहीं आएगी

Wed, 06 Nov 2024 10:18 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 06 Nov 2024 10:18 PM IST
सार

बुधनी उपचुनाव मैदान में 19 योद्धा हैं, लेकिन भाजपा-कांग्रेस के योद्धाओं के बीच में चुनावी जंग है। अब इस राजनीतिक जंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मैदान संभाला। 

विज्ञापन
CM Mohan Yadav and Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chauhan arrived to campaign for Budhni by-election
बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में सभा को संबोधित करते शिवराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले का बुधनी विधानसभा इस समय राजनीतिक लड़ाई का मैदान बना हुआ है। यहां पर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इस राजनीतिक जंग के मैदान में 19 योद्धा हैं, लेकिन भाजपा-कांग्रेस के योद्धाओं के बीच में चुनावी जंग है। अब इस राजनीतिक जंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मैदान संभाला। 
विज्ञापन


उन्होंने बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के समर्थन में बुधनी विधानसभा की भैरूंदा तहसील के ग्राम पिपलानी एवं ग्राम छिदगांव काछी में आमसभाओं को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुधनी विधानसभा का विकास पहले की तरह लगातार होता रहेगा। विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस तरह से 18 सालों तक बुधनी में विकास का पहिया घूमता रहा है। आगे भी यह विकास होता रहेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधनी में हुए विकास के कार्यों को भी गिनाया।
विज्ञापन


भार्गव को ऐतिहासिक मतों से जिताना है : शिवराज सिंह चौहान
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुधनी की जनता हमेशा से उनके दिलों में बसती है और वह बुधनी की जनता का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। भले ही वे दिल्ली चले गए हैं, लेकिन बुधनी उनके मन में बसती है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि जिस तरह से 18 सालों तक बुधनी विधानसभा का विकास होता रहा है, यह विकास आगे भी होता रहेगा। विकास के कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव को ऐतिहासिक मतों से जीतने के लिए यहां पर संकल्प भी दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में भी आमसभा को संबोधित किया। इससे पहले पिपलानी पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। सभा को भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed