{"_id":"6640e0a5106e06eb330accf1","slug":"cm-met-the-families-of-those-killed-in-sehore-road-accident-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम ने सीहोर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, 4-4 लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम ने सीहोर सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों से की मुलाकात, 4-4 लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा की
Sun, 12 May 2024 09:00 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 12 May 2024 09:00 PM IST
सार
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चौकसे नगर पहुंचे और सीहोर के सलकपुर सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने और घायलों के समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के डीआईजी बंगला स्थित चौकसे नगर पहुंचकर सलकनपुर सड़क हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजन को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरत पाण्डे, भारत पांडे, भूषण पाण्डेय, मोहित पांडे तथा परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट कर घटना की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने तथा घायलों का समुचित इलाज कराने के जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बता दें 10 मई को चौकसे नगर निवासी पाण्डे परिवार के 10 सदस्य साढ़े चार माह के बालक व्योम पाण्डेय का मुण्डन संस्कार के लिए रामसात बाबा का मंदिर नर्मदापुरम गए थे। मुण्डन कार्यक्रम के बाद सभी रहटी जिला सीहोर स्थित सलकनपुर माताजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी भैरव घाट पर टवेरा गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 7 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 5 लोग घायल हो गए। दो घायलों को एम्स अस्पताल भोपाल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
