{"_id":"6312ce8bcdda7615994a81d3","slug":"cm-city-in-sehore-family-took-the-dead-body-by-bike-when-the-ambulance-was-not-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम सिटी की शर्मनाक तस्वीर, एंबुलेंस न मिलने पर परिजन शव बाइक से ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम सिटी की शर्मनाक तस्वीर, एंबुलेंस न मिलने पर परिजन शव बाइक से ले गए
Sat, 03 Sep 2022 09:18 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Sep 2022 09:18 AM IST
सार
मध्यप्रदेश में सीएम के गृह जिले से इस तरह की शर्मनाक तस्वीर सामने आ सकती है। फिलहाल, ऐसा किसी ने सोचा भी न होगा। दरअसल, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोग शव को बाइक पर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
बाइक को शव पर ले जाते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की शर्मनाक तस्वीर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां शव वाहन नहीं मिलने से मृतक के परिजन युवक के शव को बाइक पर पोस्टमॉर्टम के लिए कालापीपल ले गए।
विज्ञापन
दरसअल, सीहोर और शाजापुर जिले के बीच निकली पार्वती नदी में नहाते समय हसीम (28) पिता मुबीन निवासी ग्राम चायनी थाना कालापीपल पार्वती नदी पर बने बैराज से कूंदकर नहाते समय डूब गया। इस दौरान उसके साथ नहा रहे अन्य बच्चे और युवकों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर शाजपुर जिले के कालापीपल और सीहोर से मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों जिले की एनडीआरफ की टीम पहुंची।
विज्ञापन
दोनो टीमों का 30 सदस्यीय दल रेस्क्यू कर शव को बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया। लेकिन कालापीपल अस्पताल पीएम के लिए जाने के लिए कोई शव वाहन परिजनों को नही मिला। मजबूर होकर परिजन शव को बाइक पर ले गए। शव को बाइक पर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
