{"_id":"64c6930b9f8f3ef384099d93","slug":"chartered-bus-and-toofan-vehicle-collided-on-indore-bhopal-highway-eight-seriously-injured-referred-to-bhopal-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident: इंदौर-भोपाल हाईवे पर चार्टर्ड बस ने ब्रेक लगाए तो पीछे से टकराया तूफान वाहन, 8 गंभीर घायल भोपाल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident: इंदौर-भोपाल हाईवे पर चार्टर्ड बस ने ब्रेक लगाए तो पीछे से टकराया तूफान वाहन, 8 गंभीर घायल भोपाल रेफर
Sun, 30 Jul 2023 10:12 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:12 PM IST
सार
सीहोर के जावर थाना अंतर्गत इंदौर से भोपाल जा रही चार्टर्ड बस मंदसौर से भोपाल जा रहे तूफान वाहन से टकरा गई। ये हादसा डोडी रिसोर्ट के पास हुआ। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, इनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बस के ब्रेक लगाने से तूफान वाहन पीछे से घुस गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर-भोपाल हाईवे पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। रविवार शाम को सीहोर के पास चार्टर्ड बस और तूफान वाहन में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से तूफान वाहन में सवार आठ लोगों को गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। इसके पहले सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से आष्टा के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटना कैसे हुई इसकी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार, जावर थाना अंतर्गत इंदौर से भोपाल जा रही चार्टर्ड बस मंदसौर से भोपाल जा रहे तूफान वाहन से टकरा गई। ये हादसा डोडी रिसोर्ट के पास हुआ। बताया जाता है कि हादसे के कारण बस चालक द्वारा डोडी रिसोर्ट के पास अचानक बस में ब्रेक लगा दिया गया, जिससे पीछे से आ रहा तूफान वाहन बस में जा घुसा। बस और तूफान वाहन दुर्घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन सिविल अस्पताल में पहुंचा।
एसडीएम आनंद सिंह राजावत सूचना पर सिविल अस्पताल पहुंचे। हादसे में एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से तूफान वाहन में सवार 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर घायलों में शैलजा पिता गिरीश (24) उदयपुर-राजस्थान, बरखा पिता द्वारका (20) निवासी भानपुरा, प्रतिभा दुबे शिवमणी दुबे (27) निवासी रीवा, वीरेंद्र पिता देवेंद्र शिकवार निवासी ग्वालियर, सुरभि पिता संदीप जैन निवासी भोपाल, ज्योतना पिता चंद्रशेखर परमार निवासी मंदसौर, रेहाना पिता अब्दुल हमीद निवासी शामगढ़ मंदसौर, आयुषी पिता सुनील राठौर निवासी ग्वालियर शामिल हैं। सभी घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया।