फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   brother along with his son killed his brother In a land dispute in Sehore

Sehore: जमीन विवाद में भाई ने बेटे के साथ मिलकर कर दी भाई की हत्या, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Fri, 26 Apr 2024 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Apr 2024 02:55 PM IST
सार

Sehore: जिले के रेहटी क्षेत्र में एक ग्रामीण की जमीन विवाद को लेकर उसी के बड़े भाई और उसके बेटे ने हत्या कर दी। पुलिस ने रात 10 बजे के लगभग एफआईआर दर्ज की है और आज सुबह 5 बजे हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
brother along with his son killed his brother In a land dispute in Sehore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जानकारी के मुताबिक शिवलाल जांगड़ा निवासी रेऊगांव ने थाना रेहटी में पुलिस को जानकारी दी कि उसके दो नाती सुनील और गोविंद है। उसके पास शासकीय कब्जे वाली 8 एकड़ कृषि भूमि है और वर्तमान में सुनील और गोविंद का जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


सुनील गौतमपुरा कॉलोनी रायसेन में परिवार सहित रह रहा है। गुरुवार शाम को रेऊ गांव में सुनील आया, उसने बड़े भाई गोविंद से कहा कि कब्जे वाली 8 एकड़ कृषि भूमि में से मुझे मेरा हिस्सा दे दो। इसी बात पर दोनों का एक किराना दुकान के सामने झगड़ा हो गया। विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। इसके बाद गोविंद व उसके पुत्र निलेश ने मिलकर कुल्हाड़ी बल्लम और डंडे से सुनील को सिर, मुंह, पीठ और हाथ तथा पैरों में मारपीट कर चोट पहुंचाई। जिसकी उसे सूचना मिली थी।
विज्ञापन

 

सूचना पर वह मौके पर पहुंचा, वहां हरीश गौर व राजेंद्र गौर दोनों बीच बचाव कर रहे थे। अन्य लोग भी खड़े थे। तब उसने देखा की सुनील को बहुत अधिक चोट लगने से रोड पर बहुत सारा खून फैल गया है और सुनील को शरीर पर आई चोट के कारण मौके पर ही बेहोश था। तभी मौके से गोविंद व उसका लड़का निलेश हाथ में कुल्हाड़ी, डंडे लेकर नर्मदा नदी की ओर भाग गया। इस दौरान किसी ने 108 एंबुलेंस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुनील को एंबुलेंस में रेहटी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने चेक करने पर उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में गोविंद और नीलेश ने मिलकर सुनील की हत्या की है। इस सूचना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में सब इंस्पेक्टर नंदराम अहिरवार का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed