{"_id":"64278d0ce1ec579544029423","slug":"big-statement-of-congress-in-charge-jp-aggarwal-bjp-is-afraid-of-projecting-shivraj-as-cm-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 'शिवराज को सीएम प्रोजेक्ट करने से डर रही भाजपा', कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल का बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 'शिवराज को सीएम प्रोजेक्ट करने से डर रही भाजपा', कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल का बड़ा बयान
Sat, 01 Apr 2023 08:30 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 08:30 AM IST
सार
जेपी अग्रवाल ने कहा कि क्या शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर दिया है, उनके चेहरे पर चुनाव लड़ने से बीजेपी डर रही है क्योंकि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
जेपी अग्रवाल का बड़ा बयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर में शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने सीएम शिवराज पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री फेस घोषित किया है क्या, शिवराज भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं इसलिए मुख्यमंत्री के लिए प्रोजेक्ट करने में बीजेपी डर रही है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जेपी अग्रवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राकेश राय के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इंदौर की घटना बड़ी संवेदनशील है। जिनका परिवार गया है बड़ी दुखद घटना है, उनके परिवार के प्रति कांग्रेस परिवार की संवेदना है। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को लेकर कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों में विश्वास बढ़ा है और 2023 में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनेगी। वहीं, दूसरी ओर उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा कमलनाथ को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने पर कहा कि पहले आप बीजेपी का मुख्यमंत्री बताइए, क्या शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर दिया है, उनके चेहरे पर चुनाव लड़ने से बीजेपी डर रही है क्योंकि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। बीजेपी को मालूम है मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट किया तो बीजेपी की बहुत बुरी हालत है।