फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   Attack on the convoy of ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’

Sehore: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के काफिले पर हमला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Tue, 23 Jan 2024 05:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Jan 2024 05:30 PM IST
सार

Sehore: जिले के ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशांत वर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिलों पर असम में सुनियोजित हमले और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं को सहन नहीं करेंगे। यात्रा पर किए गए हमलों के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सतीष राय को दिया गया।

विज्ञापन
Attack on the convoy of ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’
ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशांत सिंह वर्मा ने कहा कि देश में युवाओं, महिलाओं और हाशिये पर पड़े लोगों के लिए न्याय की मांग करने के उद्देश्यों को लेकर यह यात्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही है। भारत जोड़ों न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से प्रारंभ हुई है जो मणिपुर, नागालैंड, अरूणाचल की सफलतापूर्वक यात्रा कर चुकी है। असम में प्रवेश करने पर भाजपा सरकार के भ्रष्ट मुख्यमंत्री, हेमंत बिस्वा के इशारे पर इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की पूरजोर कोशिश की जा रही है। पिछले दो दिनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिलों पर सुनियोजित हमले और तोड़फोड़ की घटनाएं की गई है।

विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया
वर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के काफिले पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया, जिससे वे यात्रा में शामिल आम नागरिक घायल हो गये। असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सहित कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर भाजपा समर्थित उपद्रवियों, गुण्डों द्वारा न्याय यात्रा पर हमला किया गया है यह उनकी हताशा के अलावा और कुछ नहीं है। असम के मुख्यमंत्री द्वारा प्रशासनिक विफलताओं और भ्रष्टाचार को छिपाने तथा भारत जोड़ों न्याय यात्रा की सफलता से घबराकर इस तरह के हमले किये जा रहे है।
विज्ञापन


लोकतंत्र में अपराधिक घटना
उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र में अपराधिक घटना है, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सीहोर इसका कड़ा विरोध करती है और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है। ज्ञापन देने वालों में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निशांत सिंह वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, मजीद अंसारी, हर्षदीप राठौर, केके रिझारिया, पंकज शर्मा, नयाब खां, अशरफ अली, सुमित नर्रे, विनीत गोयल, विवेक टांक, रतन सिंह, सचिन पटेल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed