फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   angry farmers made an effigy of Ravana out of spoiled soybean in sehore

MP: राहत नहीं मिली तो आक्रोशित किसानों ने खराब सोयाबीन का रावण रूपी पुतला बनाया, फिर कर दिया दहन

Sat, 12 Oct 2024 05:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 12 Oct 2024 05:25 PM IST
सार

MP: विजय दशमी अवसर पर पूरे जिलेभर में जगह-जगह बुराई पर अच्छाई के प्रतीक दशहरा पर्व पर दशानन रावण के पुतले का दहन किया जाता रहा। वहीं जिला मुख्यालय के समीपस्थ गांव रामाखेड़ी, चंदेरी सहित एक दर्जन गांव में दशहरा पर्व पर किसानों के आक्रोश का अलग ही नजारा था। 
 

विज्ञापन
angry farmers made an effigy of Ravana out of spoiled soybean in sehore
पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में अतिवृष्टि के बाद भी किसानों को राहत नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने खराब हो चुकी सोयाबीन फसल का बकायदा रावण रूपी पुतला बनाकर दहन कर दिया। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। दशहरा पर्व पर रामाखेड़ी, चंदेरी सहित करीब एक दर्जन गांव के किसानों ने समाजसेवी एमएस मेवाड़ा के नेतृत्व में  खराब हुई सोयाबीन की फसल का बड़ा सा रावण रूप पुतला बनाया।

विज्ञापन


इस दौरान किसानों ने राहत राशि नहीं मिलने से आक्रोशित होकर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद किसानों ने खराब हुई सोयाबीन की फसल के बनाए गए रावण पुतले को आग के हवाले करते हुए दहन कर दिया गया। खराब सोयाबीन के पुतले के दहन करने की खबर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे।
विज्ञापन


किसान व समाजसेवी एमएस मेवाड़ा का कहना है कि कीटनाशक व अन्य बीमारियां के अलावा कटाई के समय बारिश होने से सोयाबीन की फसल खराब हो गई है, जिसे लेकर ग्राम रामाखेड़ी, ग्राम संग्रामपुर, ग्राम रसूलिया धाकड़ आदि दर्जनों गांव के किसानों ने खराब हुई सोयाबीन की फसल को लेकर अपना विरोध जताया था। इस दौरान किसानों ने कहीं पेड़ पर चढ़कर घंटी बजाई तो कहीं जल सत्याग्रह किया तो कहीं अर्धनग्न होकर खेतों में प्रदर्शन किया। कई जगह किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही किसानों ने खराब सोयाबीन की फसल का बीमा राशि देने, सर्वे कर आरबीसी 64 में राहत राशि देने की मांग को लेकर कमिश्नर भोपाल को ज्ञापन दिया। भोपाल वल्लभ भवन मंत्रालय में जाकर मुख्य सचिव अनुराग जैन को लकड़ी का हाल भेंट करके मांग की गई थी कि खराब सोयाबीन की फसल का शीघ्र सर्वे करा कर मुआवजा दिया जाए। इतना सब होने के बाद भी सरकार की आंख नहीं खुली और किसानों की खराब सोयाबीन की फसल के नुकसान का सर्वे करने कोई कृषि अधिकारी, तहसील अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे तो किसानों में सरकार के प्रति आक्रोश काफी बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed