{"_id":"6305e1c809f37f2c657c7c9e","slug":"ambulance-and-bike-collide-in-sehore-two-killed-three-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore Accident: एंबुलेंस और बाइक में जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore Accident: एंबुलेंस और बाइक में जोरदार भिड़ंत, हादसे में दो की मौत, तीन घायल
Wed, 24 Aug 2022 02:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 02:01 PM IST
सार
सीहोर में बाइक और एंबुलेंस में भिड़ंत होने से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
सीहोर में सड़क हादसे में दो की मौत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर भोपाल मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा एम्बुलेंस और बाइक की टक्कर से हुआ। जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस भोपाल से सीहोर की तरफ आ रही थी, जबकि बाइक सवार सीहोर से भोपाल की ओर जा रहा था।
हादसा सीहोर-भोपाल मार्ग पर ग्राम थूनां पचामा के पास बने राजपूत ढाबे के पास का बताया जा रहा है। जहां बाइक और एंबुलेंस टकरा गईं, हादसे में बाइक सवार पुरूष और महिला की मौत हो गई है, जबकि एंबुलेंस में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हुई है। सीएसपी निरंजन राजपूत ने बताया कि भोपाल से सीहोर आ रही मां पिताम्बरा अस्पताल सीहोर की एम्बुलेंस और बाइक के बीच टक्कर हुई है, जिसमें एक महिला और पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई, तीन लोग घायल हैं।