फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   A villager drowned in the Parvati river while bathing in Ashta

Sehore: आष्टा में नहाते समय पार्वती नदी में डूबा ग्रामीण, पुलिस गोताखोरों की मदद से कर रही सर्चिंग

Sun, 28 Apr 2024 06:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 28 Apr 2024 06:13 PM IST
सार

Sehore: आष्टा नगर की पार्वती नदी में डूबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। रविवार की दोपहर नहाने के दौरान यह घटना घटी। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने पर गोताखोरों की मदद से शव को निकालने के लिए सर्चिंग चल रही है।

विज्ञापन
A villager drowned in the Parvati river while bathing in Ashta
आष्टा में नहाते समय पार्वती नदी में डूबा ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आष्टा पुलिस ने बताया कि नागुसी पिता कीर्तन सिंह पारदी (45) निवासी दीपलाखेड़ी अपने बेटे अभिनंदन पारदी के साथ रविवार को पार्वती नदी में नहाने आया था। वह बेटे को नदी किनारे बैठाकर नहाने चला गया।

विज्ञापन

इस दौरान उसने तैर कर नदी पार करने की बात कही। इसके बाद वह तैरकर जैसे ही नदी के बीच में पहुंचा, तो उसकी सांस फूल गई और वह डूब गया। सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। गोताखोरों की मदद से सर्चिंग की जा रही है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी पुलिस को दी
बेटे अभिनंदन पारदी ने बताया कि वह पिता के साथ पार्वती नदी में नहाने गया था। पिता ने उसे नदी किनारे खड़ा रहने को बाेला और नदी में कूद गए। इसके बाद उनकी सांस फूल गई और देखते ही देखते वह डूब गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने नाव से सर्चिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed