फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   A car ran over three people doing a morning walk at a blind speed

Sehore News: मार्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों पर अंधी रफ्तार से चढ़ी कार, दो की मौत; एक की हालत गंभीर

Mon, 04 Nov 2024 11:49 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Nov 2024 11:49 AM IST
सार

Sehore News: सोमवार को सीहोर में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसनें कार सवार ने तीन लोग जो मार्निंग वॉक कर रहे थे, उन्हें कुचल दिया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
A car ran over three people doing a morning walk at a blind speed
कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। भोपाल-इंदौर हाईवे पर सैकड़ाखेड़ी जोड़ के पास मार्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किया गया है। कार टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसा कार ड्राइवर की झपकी लगने के कारण बताया जा रहा है। कार में सवार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी गोविंद पिता हरी नारायण (50) धामंदा, रिटायर्ड फौजी अनिल पिता हरीनारायण (48) निवासी सीहोर और मेडिकल संचालक मुकेश वर्मा पिता शिवनारायण (45) निवासी सीहोर तीनों सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब इंदौर-भोपाल हाईवे पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान सागर से तीन युवक कार में सवार होकर इंदौर तरफ जा रहे थे। बताया जाता है कि अंधी गति से कार चलाते हुए वाहन चालक ने वाहन को मॉर्निंग वॉक कर रहे तीन लोगों को कुचल दिया और कुछ दूर चलकर पलटी खा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और मार्निंग वॉक कर रहे तीनों लोगों को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर कर दिया गया। जिनमें दो लोगों की भोपाल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कोतवाली टीआई मनोज मालवीय ने बताया कि हादसे में रिटार्यर्ड फौजी गोविंद और मेडिकल संचालक मुकेश वर्मा की मौत हो गई है। जबकि रिटायर्ड अनिल फौजी की हालत गंभीर है।

 

झपकी लगने के कारण हुआ हादसा
कोतवाली टीआई मनोज मालवीय ने बताया कि कार में सवार युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि कार चालक को नींद आ गई थी और झपकी लगने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले में कार में सवार तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है। एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले में कार सवारों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed