{"_id":"66e85ee45c605793bb0e8224","slug":"a-70-year-old-man-was-hit-by-a-municipal-council-vehicle-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नगर परिषद के वाहन की चपेट में आया 70 वर्षीय वृद्ध, अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नगर परिषद के वाहन की चपेट में आया 70 वर्षीय वृद्ध, अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत
Mon, 16 Sep 2024 10:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:07 PM IST
सार
MP News: सीहोर नगर परिषद भैरुंदा के कचरा वाहन की चपेट में आने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के तत्काल बाद बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना नगर के वार्ड क्रमांक 11 बजरंग कुटी स्थित महुआ कॉलोनी के पास की है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह 10 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 11 के अंतर्गत आने वाले महुआ कॉलोनी में नगर परिषद का वाहन कचरा कलेक्शन के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
वहां से वाहन रिवर्स लेने के दौरान 70 वर्षीय गोवर्धन पिता मूलचंद मीणा इसकी चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद घायल अवस्था में गोवर्धन मीणा को नगर के वाहन से सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन खून अधिक बह जाने से डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वही इस मामले में प्रत्यक्ष दर्शियो का मानना है कि नगर परिषद के वाहन चालक तेज गति के साथ गाड़ी को रिवर्स लेते हैं जिससे कई बार दुर्घटनाएं होते हुए बची है।
विज्ञापन
