{"_id":"62f1e3229b359d3d8f51f29b","slug":"25-kg-idol-of-ashtadhatu-stolen-from-dingbar-jain-temple-in-sehore-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sehore: सीएम के गृहनगर में चोरों का धावा, जैन मंदिर से दिनदहाड़े अष्टधातु की 25 किलो वजनी मूर्ति पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore: सीएम के गृहनगर में चोरों का धावा, जैन मंदिर से दिनदहाड़े अष्टधातु की 25 किलो वजनी मूर्ति पार
Tue, 09 Aug 2022 10:01 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:01 AM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह नगर बुधनी में दिनदहाड़े जैन मंदिर में धावा बोला और बुधनी नगर के ब्लॉक तिराहा स्थित दिगंबर जैन मंदिर से अष्टधातु से बनी करीब 25 किलो की मूर्ति चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
दिगम्बर जैन मंदिर से 25 किलो की मूर्ति चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीहोर जिले में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। चोरों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह नगर बुधनी में दिनदहाड़े जैन मंदिर में धावा बोला और बुधनी नगर के ब्लॉक तिराहा स्थित दिगंबर जैन मंदिर से अष्टधातु से बनी करीब 25 किलो की मूर्ति चोरी कर ले गए। फिलहाल पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। आए दिन चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पा रही है। आलम ये हैं कि चोरों ने मंदिरों की मूर्तियों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। चोर बड़े आराम से मंदिरों से मूर्ति चोरी कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार चोरों ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे ब्लॉक तिराहा स्थित दिगंबर जैन मंदिर से भगवान पार्श्वनाथ की अष्टधातु से निर्मित करीब 25 किलो की मूर्ति पार कर दी। जबकि बुधनी का ब्लॉक तिराहा नगर का सबसे व्यस्त तिराहा माना जाता है. और यहां लोगों की आवाजाही बड़ी संख्या में दिन भर होती रहती है। चोर रहवासी इलाके में बने मंदिरों में भी धावा बोल रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मंदिर के सामने का दरवाजा बंद था, जबकि बाजू वाला दरवाजा खुला था। जब तक चोरी का पता चलता, तब तक चोर अपने काम को अंजाम देने के बाद गायब हो गए थे। पुलिस ने फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।