फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News ›   14 health institutions will get the amount under the complete rejuvenation campaign in Sehore

Sehore: संपूर्ण कायाकल्प अभियान के तहत संवरेंगी 14 स्वास्थ्य संस्थाएं, 1.37 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत

Tue, 09 Aug 2022 07:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 09 Aug 2022 07:55 AM IST
सार

सीहोर जिले की 14 स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए सम्पूर्ण कार्याकल्प अभियान के तहत एक करोड़ 37 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इस राशि के जरिए स्वास्थ्य संस्थाएं मरम्मत कार्य करा सकेंगी।

विज्ञापन
14 health institutions will get the amount under the complete rejuvenation campaign in Sehore
संपूर्ण कायाकल्प अभियान के तहत 1.37 करोड़ की राशि स्वीकृत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले की 14 स्वास्थ्य संस्थाओं के लिए सम्पूर्ण कार्याकल्प अभियान के तहत एक करोड़ 37 लाख से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इस राशि के जरिए स्वास्थ्य संस्थाएं मरम्मत कार्य करा सकेंगी। विशेष मरम्मत कार्य के लिए पीआईयू लोक निर्माण विभाग को शासन के जारी दिशा निर्देशानुसार कार्य प्रारंभ किया जाना है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि जिले के 14 स्वास्थ्य संस्थाओं की मरम्मत के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी कि गई है, जिनमें चित्सिालय सीहोर के लिए 20 लाख 68 हजार 685, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाईबोरी के लिए 91 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इटावा इटारसी के लिए 9 लाख 38 हजार 214, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर के लिए 5 लाख 87 हजार 273, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र श्यामपुर के लिए 13 लाख 57 हजार 704, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मरदानपुर के लिए 6 लाख 63 हजार 283, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाड़कुई के लिए 8 लाख 46 हजार 872, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलकिसगंज के लिए 8 लाख 15 हजार 08 रुपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर के लिए 6 लाख 75 हजार 254, सिविल अस्पताल आष्टा के लिए 19 लाख 17 हजार रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिद्विकगंज के लिए 02 लाख 682 रुपये, सिविल अस्पताल इछावर के लिए 09 लाख 80 हजार 592, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निनोर के लिए 09 लाख 41 हजार 177 रुपये और सिविल अस्पताल नसरूल्लागंज के लिए 8 लाख 55 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। लोक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed