Satna: दीपावली की रात ऑर्डर किया पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड, पहुंच गया नॉनवेज पेपरानी गार्लिक ब्रेड; मचा बवाल
Satna: सतना में एक ब्राह्मण परिवार ने फूड डिलीवरी एप डॉमिनोज के जरिए चिली पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड का ऑर्डर किया था। डिलीवरी ब्वॉय ने पनीर टिक्का की जगह नॉनवेज पेपरानी गार्लिक ब्रेड डिलीवरी कर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉमिनोज पर आरोप है कि एक परिवार ने डॉमिनोज रेस्टोरेंट से पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड का ऑर्डर दिया था। ऑर्डर पते पर पहुंचा, लेकिन जब उन्होंने बॉक्स खोला तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता का आरोप है कि बॉक्स में नॉनवेज पेपरानी गार्लिक ब्रेड भेजा गया है। पीड़िता ने कहा इससे हमारा पूरा परिवार मानसिक रूप से सदमे है। इस मामले में पीड़िता ने इसकी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 31 अक्तूबर को डॉमिनोज रेस्टोरेंट से खाने के कई शाकाहारी प्रदार्थों का ऑर्डर लगाया था। जिसमें जब डिलीवरी हुई तो वह चार अलग अलग बॉक्स में आया, जिसे पीड़िता और पीड़िता के परिवार ने खाना शुरू कर दिया। उसी ऑर्डर में एक आइटम पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड भी था। पीड़िता ने कहा कि एक पीस हमने खाया तो उसके अंदर मीट/सुअर (पैपोरोनी) था। चूंकि कि यह ब्रेड के अंदर था। इसलिये ऊपर से कुछ भी समझ में नहीं आया।
हमारा परिवार शुद्ध ब्राह्मण परिवार है
वहीं पीड़िता नैंसी तिवारी ने बताया कि इसके कारण पूरा परिवार मानसिक रूप से सदमे में है। सभी को दीपावली के पावन अवसर पर बहुत ही गहरा आघात पहुंचा है। क्योंकि हमारा परिवार शुद्ध ब्राह्मण परिवार है।
