फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Satta Ka Sangram: Inflation and unemployment big issues in Satna Lok Sabha election

Satta Ka Sangram: सतना में चाय पर चर्चा में तीखी बहस, महंगाई-बेरोजगारी बड़ा मुद्दा, विकास पर यह बोले मतदाता

Sun, 14 Apr 2024 09:27 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Apr 2024 09:27 AM IST
सार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज सतना में है। यहां सुबह लोगों के साथ चाय पर चर्चा कर चुनावी मुद्दे जाने गए। दोपहर में युवाओं से चर्चा की जाएगी। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के सवालों के जवाब देंगे। 

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Inflation and unemployment big issues in Satna Lok Sabha election
Satta Ka Sangram: सतना में चाय पर चर्चा में हुई तीखी बहस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भोपाल से चलकर सतना पहुंच गया है। आज दिन भी सतना लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम होगा। इसकी शुरुआत सुबह चाय पर चर्चा के साथ की गई। भाजपा ने यहां सांसद गणेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में गणेश को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वे इस सीट से लगातार चार बार से सांसद हैं। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं, इन्होंने विस चुनाव गणेश सिंह शिकस्त दी थी। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला कांटे का हो गया है। अब पढ़िए, कांग्रेस भाजपा प्रत्याशियों और चुनावी मुद्दे पर क्या बोले लोग...?

विज्ञापन


सत्यभान नामदेव ने कहा कि सतना और रीवा में बराबर ही विकास हुआ है। मोदी को ही पीएम बनना चाहिए, उनकी सरकार में किसी चीज की कोई कमी नहीं हैं, हमें सभी सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार बदलने का कोई मतलब नहीं हैं। 
विज्ञापन


एक अन्य मतदाता ने कहा कि मोदी के राज में कुछ भी ठीक नहीं है। महंगाई बहुत है, गरीब जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल महंगा है, गैस सिलेंडर महंगा है। अभी एक हजार का सिलेंडर मिल रहा है, आगे चलकर दो हजार का मिलेगा। दाल, आटा, तेल, सब्जी सब महंगा हैं। पीएम आवास योजना में बना मकान सरकारी हो जा रहा है, कभी जरूरत पड़ने पर न तो वह मकान बेच सकता और न ही उसे गिरवीं रख सकता है। मोदी के राज में हम खुश नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




रंजीत शुक्ला ने कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। केंद्र सरकार ने करीब चार साल बाद रेलवे में आरपीएफ की भर्ती निकाली और देश भर में सिर्फ चार हजार पोस्ट हैं। ऐसे बेरोजगारी कैसे दूर होगी। महंगाई चरम पर हैं। लोगों को आवास बनाने के लिए जितने रुपये दिए जा रहे हैं, उसमें मकान नहीं बनता। 


ऑटो यूनियन के अध्यक्ष लल्लू बड़गईयां ने कहा कि गणेश सिंह सतना से 20 साल से सांसद हैं। यहां विकास इतना हुआ है कि सतना संभाग में जिला पहले नंबर वन पर था और अब चौथे पर आ गया है। 2009 से यहां सिर्फ एक फ्लाईओवर बना है और अब वो भी जर्जर हो गया है। विकास के नाम पर सांसद स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, दो साल से पूरा शहर खुदा पड़ा है। सरकार और पार्टियां फ्री में चिरौंजी बांटकर लोगों को अपाहिज कर रही है। उन्हें लोगों को जागरूक करना चाहिए, रोजगार देना चाहिए, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए।          

सतना में आज के कार्यक्रम
सुबह 10:00 बजे: युवाओं से बात
स्थान : पुष्कर्णी पार्क
स्थानीय संपर्क: राकेश पटेल

सुबह 12:00 बजे: राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : वेंकटेश मंदिर
स्थानीय संपर्क: राकेश पटेल

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed