{"_id":"66d99f057c6044d5510b2514","slug":"satna-news-measure-his-house-when-the-victim-told-the-problem-to-the-minister-the-collector-got-angry-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: ‘इसका घर नापो’, मंत्री के आगे पीड़ित ने सुनाई समस्या तो भड़क उठे कलेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: ‘इसका घर नापो’, मंत्री के आगे पीड़ित ने सुनाई समस्या तो भड़क उठे कलेक्टर
Thu, 05 Sep 2024 05:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:37 PM IST
सार
सतना कलेक्टर एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर उस वक्त भड़क गए, जब वो तालाब की मेढ़ टूटने के बारे में मंत्रीजी को बता रहा था। घटना का वीडियो सामने आया है। कलेक्टर ने गुस्से में उसे यहां तक कह दिया कि इसका घर नापो।
विज्ञापन
सतना में शिकायत करते रिटायर पुलिसकर्मी का घर नापने का कहते कलेक्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के सतना कलेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वे इतना आक्रोशित हुए कि राज्यमंत्री के सामने ही रिटायर्ड पुलिसकर्मी को फटकार लगा दी। पीड़ित अपनी बात कहता रहा लेकिन उसकी समस्या सुनने के बजाय अफसर ने उन्हें फौरन डांट लगा दी और कहा कि इनका घर गलत बना है, इसे नाप कराओ और हटाओ।
दरअसल, नारायण तालाब की मेढ़ फूटने की घटना के दूसरे दिन राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा और अन्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने मेढ़ फूटने का कारण बताते हुए कहा कि इसकी वजह नजदीकी बस्ती में जेसीबी से होल डालने और मिट्टी हटाने से हो सकती है। हालांकि अधिकारी उसकी बात मानने को तैयार नहीं थे, और उसकी बातों को स्वीकार करने से बच रहे थे।
जब बार-बार सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी ने अपनी बात रखी, तो कलेक्टर अनुराग वर्मा भड़क उठे और उन्हें कहा, अपनी बात कह ली न, अब चलो। इसके बाद भी पुलिसकर्मी अपने नुकसान की बात बयां करता रहा। इस पर कलेक्टर ने गुस्से में कहा कि ‘इनका घर गलत बना है, इसे नाप कराओ और हटाओ’।
विज्ञापन
कलेक्टर साहब के गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नारायण तालाब की मेढ़ 70 वर्षों से बनी हुई थी और कभी नहीं फूटी। जबकि मेयर और अन्य जिम्मेदार अधिकारी इसका कारण भारी बारिश बता रहे हैं।