{"_id":"672a2a86cc2ab9d45a0fc8c5","slug":"satna-news-12-feet-long-python-swallows-pet-german-shepherd-devoured-two-in-10-days-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: पालतू जर्मन शेफर्ड को निगल गया 12 फीट लंबा अजगर, 10 दिन में दो कुत्तों को बनाया अपना निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: पालतू जर्मन शेफर्ड को निगल गया 12 फीट लंबा अजगर, 10 दिन में दो कुत्तों को बनाया अपना निवाला
Tue, 05 Nov 2024 07:54 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:54 PM IST
सार
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम को अजगर को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को काबू में किया।
विज्ञापन
अजगर ने पालतू जर्मन शेफर्ड को निगला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोचिए, आपने एक प्यारा सा डॉग पाला हो, जो बचपन से आपके साथ रहा हो। फिर एक दिन वह बाहर जाए और कभी लौटकर न आए। ऐसे में अधिकतर लोगों का दिल बैठ जाएगा। और जब आपको पता चले कि उसे किसी 12 फीट लंबे अजगर ने निगल लिया है, तो डॉग का दर्द महसूस कर रूह कांप जाएगी। ऐसा ही सतना जिले के नीमी गांव में एक पालतू जर्मन शेफर्ड के साथ हुआ।
विज्ञापन
इस घटना में एक विशालकाय अजगर ने एक पालतू जर्मन शेफर्ड को साबुत निगल लिया। यह अजगर लंबा होने के साथ-साथ भारी-भरकम भी था। हैरानी की बात यह है कि इस अजगर ने पिछले 10 दिनों में दो कुत्तों को अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन
यह घटना तब हुई जब गांव के किसान अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक किसी व्यक्ति ने एक खेत में इस विशालकाय अजगर को देखा। अजगर ने उनकी आंखों के सामने ही एक पालतू जर्मन शेफर्ड को निगल लिया। यह सीन देखकर लोग दंग रह गए। दहशत इतनी थी कि कोई भी अजगर के पास जाने की कोशिश नहीं कर रहा था। डर के मारे ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम को अजगर को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को काबू में किया। इसके बाद उसे एक बोरी में बंद कर पिकअप वाहन से धारकुंडी जंगल में छोड़ दिया गया।
90 किलो था अजगर का वजन
वन विभाग की टीम ने बताया कि यह अजगर 12 फीट लंबा और 90 किलो का था। ग्रामीणों ने बताया कि इसने पिछले 10 दिनों में दो कुत्तों को निगला है। डीएफओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं की तुरंत सूचना दें।
