{"_id":"66adfe5aebca81add909dbbb","slug":"satna-attempt-to-throw-six-live-dogs-in-river-by-tying-them-in-sack-police-registered-case-against-culprits-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: छह जिंदा कुत्तों को बोरी में बांध नदी में फेंकने का प्रयास, दरिंदों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: छह जिंदा कुत्तों को बोरी में बांध नदी में फेंकने का प्रयास, दरिंदों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sat, 03 Aug 2024 03:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Aug 2024 03:24 PM IST
सार
सतना में पशुओं के खिलाफ क्रूरता का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोग कई कुत्तों को बोरे में भरकर नदी में फेंकने जा रहे थे। ऐसे में किसी ने छुपकर वीडियो बना लिया और पुलिस से शिकायत कर दी।
विज्ञापन
कुत्तों को नदी में फेंकने का प्रयास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले से पशुक्रूरता का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लोग आधा दर्जन कुत्तों को बोरियों में भरकर नदी में फेंकने जा रहे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब सतना शहर के बाहरी इलाके से गुजर रहे दो राहगीरों ने आरोपियों को ढेर सारे कुत्तों को एक ई-रिक्शा में ले जाते देखा। मामला संदेहास्पद लगा तो उन्होंने छिपकर वीडियो बनाया। वो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल होने लगा। बात पुलिस तक पहुंची तो जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन
सतना एसपी आशुतोष गुप्ता के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसे रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कुत्तों को बांधकर बोरों में भर दिया गया है और उन्हें सतना नदी में फेंकने की तैयारी है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, वीडियो का संज्ञान लेते हुए उन्होंने अपने अधिकारियों को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी शंखधर द्विवेदी ने बताया, ई-रिक्शा में रखे बोरों के अंदर से कुत्तों के रोने की आवाज सुनकर बाइक सवार दो लोगों को शक हुआ था। उन्होंने चालक को गाड़ी रोकने और बोरों को खोलने के लिए मजबूर किया, जिसमें उन्हें छह कुत्ते मिले थे।
कोतवाली प्रभारी शंखधर द्विवेदी के अनुसार, एक ई-रिक्शा में लदी बोरियों में से कुत्तों के रोने की आवाज सुनकर बाइक सवारों को संदेह हुआ था। उन्होंने चालक को वाहन रोकने और बोरे खोलने के लिए मजबूर किया, जिसमें उन्हें छह कुत्ते मिले। आरोपी नंदू बंशकार और प्रदीप बंशकार इन कुत्तों को नदी में फेंकने के लिए ले जा रहे थे। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ पशुक्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।
