फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Rahul Gandhi Satna tour canceled due to ill health, Congress President Kharge hold meeting today

MP Lok Sabha Election: खराब स्वास्थ्य के कारण राहुल गांधी का सतना दौरा निरस्त, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की सभा आज

Sun, 21 Apr 2024 02:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 21 Apr 2024 02:21 PM IST
सार

26 अप्रैल को सतना में भी मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने सतना आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा खराब स्वास्थ्य के कारण टल गया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Satna tour canceled due to ill health, Congress President Kharge hold meeting today
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी का आज मध्य प्रदेश का दौरा निरस्त हो गया है। वे आज सतना लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में सभा करने के लिए आने वाले थे। लेकिन, खराब स्वास्थ्य के कारण राहुल गांधी का दौरा निरस्त कर दिया गया है। अब, उनकी जगह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


राहुल गाांधी का दौरान निरस्त होने की जानकारी मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दी। उन्होंने एक्स कर लिखा- राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष  खरगे जी से सतना जाने के लिए अनुरोध किया। मध्यप्रदेश की जनता के प्रति गहरा सम्मान भाव रखने वाले खरगे ने तुरंत सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली। मध्यप्रदेश आए राहुल जी शीघ्र ही नए कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि मप्र में प्रथम चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को सतना में भी मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने सतना आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा खराब स्वास्थ्य के कारण टल गया। इससे पहले राहुल गांधी ने 8 अप्रैल को मंडला और शहडोल में चुनावी सभाएं की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed