फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP News truck loaded with iron rods overturned on a car in Satna three people of same family died

MP News: सतना में कार पर पलटा सरिया से भरा ट्रक, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Sat, 29 Jun 2024 06:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 06:48 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना में सड़क हादसा हुआ है। सरिया से भरा ट्रक कार पर पलट गया, जिससे उसमें सवार परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची बच गई, लेकिन अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
MP News truck loaded with iron rods overturned on a car in Satna three people of same family died
कार पर पलटा सरिया से भरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल, सरिया से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया। इस हादसे में कार पूरी तरह से चपटी हो गई है। वहीं, कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक मासूम बच्ची जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। यह घटना शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे जिले के ऊंचेहरा थाना क्षेत्र के बाइपास के पथराहटा ग्राम पास की है।

विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उचेहरा और मैहर बाइपास पथराहटा के पास सरिया से भरा ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक कार के ऊपर पलट गया। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन कार के अंदर सवार इतनी बुरी तरफ से फंसे थे कि उन्हें बाहर निकाल पाना मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कार नंबर UP-95 H-3530 मैहर की तरफ से सतना की ओर आ रही थी। इसी दौरान लोहे के सरिया लोड कर जा रहे एक ट्रक का पहिया निकल गया। इसके बाद ट्रक बेकाबू होकर कार पर पलट गया। मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग कार के अंदर फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से कार को ट्रक से अलग करवाया और उसमे फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतकों के बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास पुलिस किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed