फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP News: Speeding truck hits car in Satna three killed and four injured MP Hindi News

MP News: सतना में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी, मासूम समेत चार की मौत, तीन गंभीर घायल

Sat, 13 Jul 2024 09:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Jul 2024 09:56 PM IST
सार

Satna  Crime News: दर्दनाक हादसे के बाद ड्राइवर समेत कार की अगली सीट पर बैठे दो लोगों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा। ट्रक में बुरी तरह फंसी कार को जेसीबी के जरिए अगल किया गया और फिर शव निकाले गए। 

विज्ञापन
MP News: Speeding truck hits car in Satna three killed and four injured MP Hindi News
सतना में दर्दनाक हादसे में चार की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चाल लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा मझगवां थाना क्षेत्र के भरगंवा मोड के सतना-चित्रकूट मार्ग पर शनिवार को हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिगा कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई और सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, 22 साल की युवती ने सतना जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन




दर्दनाक हादसे के बाद ड्राइवर समेत कार की अगली सीट पर बैठे दो लोगों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा। ट्रक में बुरी तरह फंसी कार को बाहर निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई। काफी देर के प्रयास के बाद कार को ट्रक से अलग किया गया और फिर शव बाहर निकाले गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सागर और दमोह से तिवारी और दुबे परिवार के सदस्य चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान भरगवां मोड़ के पास सामने गलत साइड पर आ रहे ट्रक ने कार नंबर MP15CB4799 को टक्कर मार दी। हादसे में प्राची तिवारी पिता रजनीश तिवारी (22) निवासी दमोह, चंद्रभान तिवारी पिता वासुदेव तिवारी (45) निवासी नेहा नगर मकरोनिया सागर और सुदामा दुबे पिता भगवानदास दुबे (75) की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं के अलावा दर्श दुबे पिता अविनाश दुबे (10) और अक्षांत दुबे पिता अखिलेश दुबे (12) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अक्षांत की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसे सतना जिला अस्पताल से बिरला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 


इलाज के दौरान मासूम की मौत
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 12 साल के अक्षांत दुबे की हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर इलाज कर उसे बचाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन, इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती दो महिलाओं और एक बच्चे दर्श का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed