{"_id":"65e478b251dc4e9043031410","slug":"mp-news-after-the-snake-s-death-in-a-road-accident-the-snake-blocked-the-road-2024-03-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MP News: सड़क हादसे में नागिन की मौत के बाद नाग ने कर दिया रास्ता जाम, दो घंटे शव के पास फन फैलाए बैठा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सड़क हादसे में नागिन की मौत के बाद नाग ने कर दिया रास्ता जाम, दो घंटे शव के पास फन फैलाए बैठा रहा
Sun, 03 Mar 2024 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मैहर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मैहर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 03 Mar 2024 06:52 PM IST
सार
मैहर जिले के मुकुंदपुर में रीवा की ओर जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही नागिन को कुचल दिया। हादसे में नागिन की मौत के बाद से बड़ा सा नाग सड़क के बीच आकर बैठ गया और सड़क जाम कर दी।
विज्ञापन
सड़क पर नाग के होने से दो घंटे तक जाम लगा रहा।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश के मैहर जिले से अलग तरह की खबर सामने आई है। लोग इसे नाग-नागिन के प्रेम से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल सड़क हादसे में नागिन की मौत के बाद एक नाग दो घंटे तक सड़क पर फन फैलाकर बैठा रहा। दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। नाग के जाने के बाद रास्ता सुचारु हो सका। घटना का वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
मैहर में नागिन की मौत के बाद नाग फन फैलाए बैठा रहा
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार मामला मैहर जिले का है। एमपी के मैहर से एक चौकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसे देखने वाले भी हैरान हैं। दरअसल मामला मैहर जिले के मुकुंदपुर का है, जहा पर रीवा की ओर जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही नागिन को कुचल दिया। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। हादसे में नागिन की मौत बाद बड़ा सा नाग सड़क के बीच आकर बैठ गया और सड़क जाम कर दी।
नागिन के बगल में बैठा रहा नाग
तक़रीबन दो घंटे तक नाग फन फैलाए नागिन के बगल से लेटा रहा और पूरे सड़क में घूमता रहा। राहगीरों द्वारा काफ़ी देर तक भागने के प्रयास किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद नाग को भागने में कामयाबी मिली और उसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हुआ।
नागिन के बगल में बैठा रहा नाग
तक़रीबन दो घंटे तक नाग फन फैलाए नागिन के बगल से लेटा रहा और पूरे सड़क में घूमता रहा। राहगीरों द्वारा काफ़ी देर तक भागने के प्रयास किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद नाग को भागने में कामयाबी मिली और उसके बाद यातायात सुचारु रूप से शुरू हुआ।
