फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   MP Lok Sabha Polls Shock to Congress from Satna former mayor Rajaram Tripathi joins BJP

MP LS Polls: सतना से कांग्रेस को झटका, पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी BJP में शामिल, CM मोहन ने दिलाई सदस्यता

Tue, 09 Apr 2024 06:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 06:31 PM IST
सार

MP Lok Sabha Polls: लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन विंध्य क्षेत्र के कुछ बड़े नेताओं ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर बीजेपी का दामन थाम लिया। इसमें सबसे बड़ा नाम है, सतना के पूर्व महापौर और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी राजाराम त्रिपाठी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Polls Shock to Congress from Satna former mayor Rajaram Tripathi joins BJP
राजाराम त्रिपाठी भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव सबसे पहले मैहर पहुंचकर मां शारदा का आशीर्वाद लिया और फिर कांग्रेसियों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई है। इन नेता के दल बदल से सतना लोकसभा सीट पर सियासी समीकरण बदल सकते हैं। क्योंकि उनका शहर के साथ-साथ ब्राह्मण समाज में अच्छा प्रभाव माना जाता है। ऐसे में उनका कांग्रेस से इस्तीफा देना सतना सीट पर बड़ा मामला माना जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, सतना लोकसभा सीट से 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे और शहर के पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। राजाराम त्रिपाठी के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ऐसे में सतना लोकसभा सीट पर होने वाली वोटिंग से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन


राजाराम त्रिपाठी को 2019 में कांग्रेस ने सतना लोकसभा सीट से टिकट दिया था। हालांकि, उन्हें भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार गणेश सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में राजाराम त्रिपाठी को सवा तीन लाख वोट मिले थे, लेकिन इस बार पार्टी ने सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को टिकट दिया है। खास बात यह है कि इस बार टिकट वितरण के बाद से ही सतना लोकसभा सीट पर कांग्रेस में अंतर्कलह देखी जा रही है, अब तक कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। वहीं, राजाराम त्रिपाठी के अलावा नागौद ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण पांडेय और मैहर ब्लॉक में कांग्रेस के कद्दावर नेता विष्णु दत्त पांडेय ने भी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। सतना लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होनी है, ऐसे में वोटिंग से पहले बड़े नेता का पार्टी छोड़ने से समीकरण बदल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि राजाराम त्रिपाठी ब्राह्मण वर्ग से आते हैं, सतना सीट पर ब्राह्मण समाज का अच्छा प्रभाव माना जाता है। बीजेपी और कांग्रेस ने इस बार पिछड़ा वर्ग से आने वाले नेताओं को ही टिकट दिया है। ऐसे में सतना में ब्राह्मण समाज फिलहाल अहम भूमिका में नजर आ रहा है। क्योंकि जिस तरह इस वर्ग का साथ जाता है, उसे फायदा मिल सकता है। ऐसे में बीजेपी यहां इस बार पूरा जोर लगाती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed