{"_id":"65df3cbd0d238e4a70048f24","slug":"man-murdered-with-ax-due-to-love-affair-in-satna-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna crime: सिंहपुर में व्यक्ति की हत्या का मामला; बेटे ने शादीशुदा महिला से किया प्रेम, पिता की चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna crime: सिंहपुर में व्यक्ति की हत्या का मामला; बेटे ने शादीशुदा महिला से किया प्रेम, पिता की चली गई जान
Wed, 28 Feb 2024 07:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 28 Feb 2024 07:31 PM IST
सार
महिला के घर छोड़कर प्रेमी के पास जाने से नाराज पति ने दिया घटना को अंजाम। कुल्हाड़ी, रॉड और डंडे से पीट-पीट कर कर दी प्रेमी के पिता की हत्या।
विज्ञापन
बेटे के प्रेम में पिता की हत्या।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंहपुर थाना क्षेत्र के बौलिहा गांव में मंगलवार को हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पिता को अपने बेटे के गुनाहों की सजा जान गंवाकर भुगतनी पड़ी है। बेटे की आशिकी पिता की मौत का सबब बन गई है। हालांकि पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सिंहपुर थाना की रैगांव पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बौलिहा में मंगलवार को कुल्हाड़ी, रॉड और डंडे से पीट-पीट कर राम जी अहिरवार पिता शंखा (48) की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने गांव के राम बहोरी अहिरवार, नंदीलाल अहिरवार, मुकेश अहिरवार, संदीप अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार व राजेंद्र अहिरवार पर संदेह व्यक्त करते हुए हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब जांच-पड़ताल शुरू की तो पता चला कि मामला मृतक रामजी के बेटे तेजभान के प्रेम प्रसंग से जुड़ा था। तेजभान का प्रेम प्रसंग गांव के एक युवक की पत्नी के साथ चल रहा था। वह कुछ दिनों पहले तेजभान के साथ भाग गई थी।
विज्ञापन
लगभग 15 दिन बाद वह वापस आई थी, लेकिन अपने पति के घर के बजाय तेजभान के ही घर पर रहने लगी थी। सामाजिक और पारिवारिक दबाव के बाद वह अपने पति के पास वापस आ गई और उसने तेजभान के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। पुलिस ने तेजभान को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। इस बीच महिला की मोहब्बत ने फिर हिलोरे मारे और वह तेजभान को बचाने की कोशिश में लग गई।
विज्ञापन
वह पति के घर से वापस आकर फिर तेजभान के ही घर पर यह सोच कर रहने लगी कि इससे तेजभान का बचाव हो जाएगा और वह जेल से छूट जाएगा। उसकी इस हरकत ने उसके पति का गुस्सा भड़का दिया। तेजभान जेल में था, लेकिन उसका पिता रामजी तथा परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही थे। पिछले दिनों उसने अपने साथियों समेत रामजी के घर जा कर उसे धमकाया भी था। मंगलवार को जब रामजी बारिश के बाद फसल देखने खेत की तरफ जा रहा था तभी महिला के पति ने साथियों समेत उसे घेर लिया और हमला कर दिया।
