फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Maihar News: A bus full of devotees going to Prayagraj Maha Kumbh overturned in Maihar

Maihar News: महाकुंभ में जा रहे भक्तों से भरी बस पलटी, दो गंभीर, कई घायल; सूरत से चार धाम यात्रा पर निकले थे

Wed, 29 Jan 2025 11:34 AM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: सतना ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 11:34 AM IST
सार

प्रयागराज महाकुंभ में आज बुधवार को मौनी अमावस्या पर शाही स्नान है। देशभर से लोग प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं। चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के श्रद्धालु भी महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे, इस दौरान मैहर में उनकी बस हादसे का शिकार हो गई।

विज्ञापन
Maihar News: A bus full of devotees going to Prayagraj Maha Kumbh overturned in Maihar
श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर जिले में बुधवर सुबह सड़क हादसा हो गया। सूरत से श्रद्धालुओं को लेकर चारधाम यात्रा पर जा रही बस नेशनल हाईवे 30 पर नादान देहात थाना क्षेत्र में पलट गई। हादसे में आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में अनियंत्रित होने की वजह से बस पलटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुजरात के सूरत से श्रद्धालुओं को लेकर बस चारधाम यात्रा पर निकली थी। यह बस मैहर जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बारहिया ग्राम के पास बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बस में सवार सभी श्रद्धालु 
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे। इससे पहले  तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। 43 सीटर बस में करीब 45 यात्री सवार थे। इनमें से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, महाकुंभ में आज बुधवार को मौनी अमावस्या पर शाही स्नान है। देशभर से लोग प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं। चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के श्रद्धालु भी महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे, इस दौरान मैहर में उनकी बस हादसे का शिकार हो गई। 


घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया 
नादान देहात थाना प्रभारी केएन बंजारा ने बताया कि सुबह तकरीबन 5:30 बजे नेशनल हाईवे 30 पर तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पलटने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह बस 43 सीटर थी, जिसमें 45 के आसपास यात्री सवार थे। ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed