फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   satna News ›   Container full of liquor worth crores seized in Satna, stopped from entering no-entry area

Satna: नो एंट्री में घुसे कंटेनर को पुलिस ने पकड़ा तो हुई नया खुलासा, अंदर करोड़ों की शराब देख पुलिस रह गई दंग

Thu, 02 Jan 2025 07:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 Jan 2025 07:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस को नए साल के दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार दोपहर सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि एक कंटेनर नो एंट्री में शहर में घुस गया है। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कंटेनर शराब से लोड था।

विज्ञापन
Container full of liquor worth crores seized in Satna, stopped from entering no-entry area
सतना पुलिस ने करोड़ों की शराब पकड़ी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना में नए वर्ष पर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शराब से लोड एक कंटेनर को जब्त किया है। कंटेनर के अंदर अलग-अलग कंपनियों की शराब की बोतलों से भरी हुई 875 पेटियां बरामद की गई हैं। कंटेनर उत्तर प्रदेश से सतना होते हुए हैदराबाद जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर समेत आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


दरअसल मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस को नए साल के दिन बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार दोपहर सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि एक कंटेनर नो एंट्री में शहर में घुस गया है। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कंटेनर शराब से लोड था। पुलिस ने मौके पर पहुच दस्तावेज जांच कर तत्काल कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। जांच में पता चला कि कंटेनर उत्तर प्रदेश रामपुर के रास्ते से हैदराबाद जाना था। लेकिन रूट के अनुसार न पाए जाने पर और शर्तों के उल्लंघन करने पर विधिक कार्यवाही करते पुलिस ने लोड शराब पर जब्त कर कार्यवाही की है।
विज्ञापन


कंटेनर के अंदर शराब देख दंग रह गई पुलिस 
पुलिस कंटेनर को जब्त कर थाने ले आई है। पुलिस ने जब कंटेनर खोलकर देखा तो सन्न रह गई। पुलिस को कंटेनर के अंदर अलग-अलग कंपनियों की शराब से भरी करीब 875 पेटियां बरामद हुई हैं। इनकी कीमत पुलिस के मुताबिक करीब 2 करोड़ 20 लाख रुपए बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर से पूछताछ कर रही पुलिस 
पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर विनोद कश्यप पिता बाबूराम कश्यप उम्र (32) वर्ष निवासी सैदपुर गांव हैंकिस पोस्ट इज्जतनगर पी/एस इज्जतनगर सैयदपुर बरेली उत्तरप्रदेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कंटेनर ड्राइवर से आंगे की पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक यही बात सामने आई है कि पुलिस ने रूट चार्ट और परमिट न होने के कारण उसे आबकारी एक्ट के तहत हिरासत में लिया है। पुलिस आंगे की जांच में जुटी हुई है।


सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब से लोड एक कंटेनर है, जो नो एंट्री में शहर में घुस आया है। दस्तावेज देखने पर पता चला कि यूपी रामपुर से हैदराबाद जाना था। रूट के अनुसार न पाए जाने पर शराब से लोड कंटेनर जब्त कर थाना लाया गया। शराब की गिनती करवाकर आबकारी एक्ट के तहत 34/2 के तहत वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कंटेंटर में 875 पेटी शराब पाई गई है। जिसकी कीमत 2 करोड़ 20 लाख है। ट्रक भी जब्त किया गया है। इसकी कीमत करीब 50 लाख है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed