फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Youth Congress state president arrived to take stock of the water crisis

Sagar: जलसंकट का जायजा लेने पहुंचे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Wed, 12 Jun 2024 11:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 12 Jun 2024 11:46 AM IST
सार

Sagar: जलसंकट का जायजा लेने पहुंचे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। बता दें कि इमलिया में गर्मी के सीजन में लोग पानी के लिए परेशान थे। गांव में महिलाएं कुएं में उतरकर पानी भरती हैं। खबर प्रसारित होने के बाद मंगलवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मीतेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे।

विज्ञापन
Youth Congress state president arrived to take stock of the water crisis
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले की नरयावली विधानसभा की बड़ौरा ग्राम पंचायत के ग्राम इमलिया में गर्मी के सीजन में लोग पानी के लिए परेशान थे। गांव में महिलाएं कुएं में उतरकर पानी भरती हैं। मीडिया पर ऐसी खबरें प्रसारित होने के बाद मंगलवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मीतेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल चौबे समेत अन्य कांग्रेस नेता ग्राम इमलिया स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। जहां रास्ते में उन्हें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए तथा वापस जाओ और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

विज्ञापन

गांव पहुंचकर कांग्रेसियों ने ग्रामीण महिलाओं से पानी की समस्या को लेकर बात की। साथ ही महिलाओं के साथ यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मीतेंद्र सिंह कुएं में उतरे और पानी भरकर बाहर लेकर आए। इसी दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव में कांग्रेस नेताओं के होने की सूचना मिल गई, तो वह गांव के बाहर रास्ते पर जमा हो गए। इसी बीच, कांग्रेस नेताओं का काफिला गांव से निकलकर नरयावली की ओर जा रहा था।

विज्ञापन


रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मीतेंद्र सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को काले झंडे दिखाए, नारेबाजी की। प्रदर्शन देख नरयावली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मीतेंद्र सिंह ने नरयावली पहुंचकर एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने इमलिया गांव में तीन दिन में पानी की समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed