{"_id":"6565aad00241fc0dc704e945","slug":"youth-assaulted-due-to-old-rivalry-in-sagar-died-during-treatment-family-members-blocked-road-in-karrapur-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सागर में पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने कर्रापुर में किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सागर में पुरानी रंजिश में युवक से मारपीट, इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने कर्रापुर में किया चक्का जाम
Tue, 28 Nov 2023 02:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:24 PM IST
सार
Sagar Hindi News: सागर में पुरानी रंजिश में पिटाई से गंभीर घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने कर्रापुर में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कर्रापुर में रोड जाम कर प्रदर्शन करते परिजन और मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले के कर्रापुर के गोरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक को लाठियों से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान सुबह मौत हो गई। इसके बाद परिजन और गांव के लोगों ने कर्रापुर में चक्का जाम कर दिया। मृतक के परिजनों की मांग के अनुसार मकरोनिया पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
कर्रापुर चौकी प्रभारी गिरीश बाबू ने बताया कि सौरभ (24) पिता भूपेंद्र दांगी गोरा गांव का रहने वाला था। उसका गोरा गांव के कुछ लोगों से मकरोनिया में विवाद हुआ था। इसके बाद वह गोरा गांव पहुंचा, जहां उसके साथ मारपीट की गई। उसके बाद गंभीर हालत में एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सुबह पांच बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने बताया कि हत्या में कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। विवाद की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। मकरोनिया थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। परिजनों ने हत्या में शामिल कुछ लोगों के नाम बताए हैं। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
