फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Women's Day 2025 Sagar daughter in MP ISRO scientist Shilpi Soni is handling PM Modi social media accounts

Women's Day 2025: MP की बेटी शिल्पी सोनी संभाल रहीं PM मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट्स, जानिए उनके बारे में

Sat, 08 Mar 2025 03:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 03:37 PM IST
सार

ISRO Scientist Shilpi Soni: इसरो वैज्ञानिक शिल्पी सोनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर पीएम नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट्स संभाला। DRDO से ISRO तक के अपने सफर में उन्होंने 35 से अधिक मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Women's Day 2025 Sagar daughter in MP ISRO scientist Shilpi Soni is handling PM Modi social media accounts
शिल्पी सोनी - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को देश की प्रेरणादायी महिलाओं को संभालने का अवसर दिया। इस साल यह जिम्मेदारी प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक शिल्पी सोनी को दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि मध्यप्रदेश के सागर जिले की रहने वाली शिल्पी सोनी एक साधारण परिवार से आती हैं।लेकिन उनके परिवार का शिक्षा और नवाचार के प्रति गहरा लगाव रहा है। इसी जुनून ने शिल्पी को विज्ञान की दुनिया में कामयाबी के शिखर तक पहुंचाया।
विज्ञापन




शिल्पी सोनी ने अपने करियर की शुरुआत रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में अहम भूमिका निभाई। बीते 24 साल में शिल्पी ने ISRO के 35 से अधिक संचार और नेविगेशन मिशनों में अत्याधुनिक RF और माइक्रोवेव सबसिस्टम तकनीकों के डिज़ाइन, विकास और प्रेरण में योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



शिल्पी के नेतृत्व में ISRO ने हाल ही में जटिल और संरक्षित स्पेस ट्रैवलिंग वेव ट्यूब तकनीक को स्वदेशी रूप से विकसित किया है। यह तकनीक अब तक केवल कुछ ही देशों के पास थी। भारत के लिए यह उपलब्धि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।शिल्पी सोनी वर्तमान में GSAT-22/23 संचार पेलोड के लिए एसोसिएट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा, वह GSAT के प्रक्षेपण के लिए फ्रेंच गुयाना, कौरौ में ISRO प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी रही हैं। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक लॉन्च होते देखना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव था।

महिला सशक्तिकरण का संदेश
शिल्पी सोनी और परमाणु वैज्ञानिक एलिना मिश्रा ने प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को लेकर खास संदेश दिया। उन्होंने कहा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दुनिया रोमांचक और संतोषजनक है। जब हमारे द्वारा विकसित सिस्टम सफलतापूर्वक कार्य करते हैं, तो जो खुशी होती है उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed