फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Voting for 9 seats in the third phase in Madhya Pradesh tomorrow

LS Election: तीसरे चरण की 9 सीटों पर वोटिंग कल, मतदान दल हुए रवाना, व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने किया निरीक्षण

Mon, 06 May 2024 10:27 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 May 2024 10:27 AM IST
सार

LS Election 2024: लोकसभा निर्वाचन 2024 में तीसरे चरण का मतदान कल यानी 7 मई को होना है। ऐसे में प्रदेश के सागर संसदीय क्षेत्र में भी 7 मई को मतदान होगा, जिसके लिए मतदान दलों का रवाना होना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Voting for 9 seats in the third phase in Madhya Pradesh tomorrow
रवाना होते मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के पूर्वानुमान एवं गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी दीपक आर्य ने मतदान कर्मियों से अपील की थी कि वे 6 मई प्रातः 6ः00 बजे मतदान सामग्री वितरण स्थल पहुंचे और ठंडे वातावरण में ही सामग्री एकत्रित कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएं। कलेक्टर की अपील का पालन करते हुए मतदान दल सुबह 6 बजे से ही शासकीय इंजीनियरिंग कालेज पहुंचने लगे और मतदान सामग्री लेकर रवाना होना शुरू हो गए थे।

विज्ञापन


बता दें कि आज लोकसभा क्षेत्र सागर अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र सागर, बीना, सुरखी, खुरई , नरयावली के मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय से किया जा रहा है। सामग्री वितरण के बाद मतदान दल रवाना होना शुरू हो चुके हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आज भीषण गर्मी की संभावना को देखते हुए भीषण गर्मी से मतदान दल के सदस्य परेशान न हो, उनके स्वास्थ्य पर गर्मी से प्रतिकूल प्रभाव न पड़े तथा वे प्रातः काल ठंडे वातावरण में मतदान सामग्री प्राप्त कर गर्मी बढ़ने के पूर्व ही अपने मतदान केन्द्र पर सकुशल पहुंच जायें। यह विचार करते हुये जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान दल के सदस्यों के हित को ध्यान में रखते हुये मतदान सामग्री को प्रातः 6 बजे से वितरित करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सागर संसदीय क्षेत्र में सात मई को होने वाले लोकसभा निर्वाचन में सागर जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र के 10 लाख 82 हजार 135 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिसमें बीना विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 9 हजार 171, खुरई विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 13 हजार 885, सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 24 हजार 894, नरयावली विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 38 हजार 937 एवं सागर विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 13 हजार 248 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 


इसी प्रकार विदिशा जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र के 6 लाख 63 हजार 555 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें कुरवाई विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 37 हजार 56, सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के 2 लाख 24 हजार 90 एवं शमशदाबाद के दो लाख 2 हजार 409 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी प्रकार विदिशा जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र में कुल 14 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिसमें सिरोंज में 12 एवं शमशाबाद में दो अन्य मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed