{"_id":"66994c421f9a890d3d0b4e0b","slug":"two-youths-narrowly-escaped-electrocution-in-sagar-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: बारिश के बीच पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल चलाना पड़ा भारी, पेड़ पर बिजली गिरते ही दो युवक हुए बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: बारिश के बीच पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल चलाना पड़ा भारी, पेड़ पर बिजली गिरते ही दो युवक हुए बेहोश
Thu, 18 Jul 2024 10:39 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:39 PM IST
सार
सागर जिले में दो युवक आकाशीय बिजली से बाल-बाल बच गए। वे बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बैठे थे और मोबाइल चला रहे थे, तभी पेड़ पर बिजली गिर गई। दोनों युवक इससे बेहोश हो गए।
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो युवक घायल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के राहतगढ़ इलाके में बिजली गिरने से दो युवक बेहोश हो गए जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना राहतगढ़ के वार्ड नंबर 13 मड़ा मंदिर के पास की है, जहां एक बरगद के पेड़ के नीचे लोहेपीटा (लौह गड़िया) समाज के लोग अपनी सामाजिक बैठक कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए अधिकांश लोग अपने-अपने घरों को चले गए, लेकिन कज्जू और धक्कू नाम के दो युवक पेड़ के नीचे बैठकर मोबाइल चला रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ पर बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर दोनों युवक बेहोश हो गए।
परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना ने लोगों को यह संदेश दिया है कि बारिश के दौरान पेड़ के नीचे शरण लेना और मोबाइल का उपयोग करना कितना खतरनाक हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी परिस्थितियों में बिजली के गिरने का खतरा अधिक होता है और सावधानी बरतनी चाहिए।