फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Students will now be able to choose books from Harisingh Gaur University Library sitting at home

Sagar News: हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी से घर बैठे किताब चुन सकेंगे विद्यार्थी, एक क्लिक पर मिलेगी

Sun, 18 Aug 2024 09:39 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 09:39 AM IST
सार

कुलपति प्रो. गुप्ता ने बताया कि लाइब्रेरी में अभी 4 लाख किताबें हैं। इन्हें इस तरह से ऑनलाइन तैयार किया गया है कि विद्यार्थी को जिस विषय की किताब चाहिए, उस विषय का की-वर्ड डालते ही उससे जुड़ी सारी किताबें उपलब्ध हो जाएंगी।

विज्ञापन
Students will now be able to choose books from Harisingh Gaur University Library sitting at home
हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी लाइब्रेरी में ऑनलाइन सिस्टम की शुरुआत।

विस्तार

सागर जिले के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू पुस्तकालय में किताबों को लेना और जमा करना ऑनलाइन पद्धति से शुरू हो गया है। किताबों की सुरक्षा के लिए अब आरएफआईडी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। सभी पुस्तकों और संदर्भ ग्रंथों की जानकारी ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड कर दी गई है। जिससे विद्यार्थी, शोधार्थी और शिक्षक विश्वविद्यालय में उपलब्ध पुस्तकों के बारे में ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपने कार्ड पर उन्हें ले सकेंगे।
विज्ञापन


ओपेक सिस्टम से समृद्ध हो रहा विश्वविद्यालय
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने रंगनाथन भवन में ऑनलाइन ओपेक सिस्टम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी ऑटोमेशन आधुनिक पुस्तकालय की पहचान है। दुनिया की बेहतरीन लाइब्रेरियां इसी सिस्टम से संचालित हो रही हैं। हमारा विश्वविद्यालय अब इस सिस्टम को अपनाकर समृद्ध हो रहा है और प्रगति का एक नया मुकाम हासिल कर चुका है।
विज्ञापन


लाइब्रेरी की हर किताब का कंटेंट भी ऑनलाइन हो गया है
कुलपति प्रो. गुप्ता ने बताया कि लाइब्रेरी में अभी 4 लाख किताबें हैं। इन्हें इस तरह से ऑनलाइन तैयार किया गया है कि विद्यार्थी को जिस विषय की किताब चाहिए, उस विषय का की-वर्ड डालते ही उससे जुड़ी सारी किताबें उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इन किताबों के कंटेंट भी साथ में अपलोड किए जाएं ताकि विद्यार्थी यह चुन सकें कि जो कंटेंट उन्हें चाहिए, वह किस किताब में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब किसके पास है, यह भी पता कर सकेंगे
नई व्यवस्था से यह भी पता चलेगा कि कौन-सी किताब किसके पास है। विद्यार्थी और शिक्षक इसे पहले से ही बुक कर सकेंगे, और जैसे ही वह किताब वापस लौटेगी, संबंधित व्यक्ति को ही वह किताब अलॉट की जाएगी।


सभी प्रकार की जानकारी ईमेल से मिल सकेगी
लाइब्रेरी से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी संबंधितों को ईमेल पर मिलती रहेगी। ई-सामग्री भी उपलब्ध होगी। विद्यार्थी की लाइब्रेरी में पहुंचते ही एंट्री होगी, और वह कितनी देर लाइब्रेरी में रुका, इसका डेटा भी अब उपलब्ध रहेगा।

 

sagar univercity image

 

sagar univercity image

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed