फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Uma Bharti said I will do politics and contest the next election

Sagar: उमा भारती का दावा बढ़ाएगा शिवराज की टेंशन, बोलीं- मैंने पांच साल का ब्रेक लिया था, लड़ सकती हूं चुनाव

Tue, 12 Sep 2023 03:53 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 12 Sep 2023 03:53 PM IST
सार

Uma Bharti: सागर में उमा भारती ने कहा कि मैं राजनीति करती रहूंगी। अगला चुनाव भी लडूंगी। वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा के अनावरण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बयान दिया। इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Sagar Uma Bharti said I will do politics and contest the next election
अवंती बाई की प्रतिमा अनावरण समारोह में उमा भारती शामिल हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सागर में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा अनावरण समारोह में ऐसा कुछ बोल दिया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा का टेंशन बढ़ गया है। उमा भारती ने कहा कि "मैं राजनीति करती रहूंगी और अगला चुनाव भी लडूंगी। मैंने तो पांच साल का ब्रेक लिया था।" उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को आकार देना शुरू कर दिया है। प्रदेश में पांच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी वाली चुनावी समितियों ने तैयारियों को तेजी दे दी है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



उमा ने कहा- राजनीति को मैंने भगवत प्राप्ति का साधन समझा
उमा भारती ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि "मैं 75 की हो जाऊं या 85 की, मैं राजनीति करूंगी और अगला चुनाव लडूंगी। मुझे राजनीति बहुत अच्छी लगती है। राजनीति उन्होंने बुरी की है जो राजनीति को सुख-सुविधाओं का साधन मानते हैं। आज अगर मैं राजनीति में न होती तो ऐसे बहुत से काम हैं जो नहीं हो पाते, जैसे केन बेतवा परियोजना, सिंगरौली-ललितपुर रेल लाइन। इसलिए मेरा तो जीवन धन्य हो गया। राजनीति को मैंने भगवत प्राप्ति का साधन समझा है, इसलिए राजनीति मैं कभी नहीं छोडूंगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या निकाले जा रहे हैं मायने
उमा भारती के बयान और गतिविधियां अक्सर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा को असहज करने वाली होती हैं। पहले उन्होंने शराबबंदी के लिए आंदोलन छेड़ा। फिर अलग-अलग मुद्दे उठाकर आबकारी नीति को निशाना बनाया। शिवराज को अपना भाई कहने वाली उमा के भतीजे राहुल लोधी को अगस्त में ही मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इसके अलावा पिछले हफ्ते एक पत्र भी वायरल हुआ था, जिसमें कुछ सीटों पर उमा भारती ने अपने समर्थकों के लिए टिकट मांगा था। हालांकि, उस पत्र की सचाई सामने नहीं आ सकी है। 

वीरांगना अवंती बाई के बारे में
अवंती बाई रामगढ़ रियासत की कुशल शासक, नारी शौर्य की प्रतीक और लोधी कुलगौरव थीं। महारानी अवंती बाई से रणभूमि में जीतना नामुमकिन-सा था। महारानी अवंती बाई ने 1857 की क्रांति में भाग लिया था और अंग्रेजों को कड़ी टक्कर दी थी। यह बात भाजपा नेत्री उमा भारती ने शाहपुर बस स्टैंड पर स्थापित की गई भव्य अश्वारोही प्रतिमा के अनावरण मौके पर कही। इस मौके पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने मुझे बताया कि वीरांगना महारानी अवंती बाई की प्रतिमा पूरे रहली विधानसभा क्षेत्र में नहीं है। इस वजह से जनभावना को देखते हुए शाहपुर नगर में वीरांगना महारानी अवंती की अश्वारोही विशाल प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया था। यह प्रतिमा सागर जिले में वीरांगना महारानी अवंती बाई की सबसे विशाल प्रतिमा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed