{"_id":"64f5f6596816f4ac5c0bf8a7","slug":"sagar-three-friends-killed-by-drowning-in-water-for-distribution-of-fish-youth-was-missing-since-august-24-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: मछलियों के बंटवारे को लेकर तीन दोस्तों ने ही पानी में डुबोकर मार डाला, 24 अगस्त से लापता था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: मछलियों के बंटवारे को लेकर तीन दोस्तों ने ही पानी में डुबोकर मार डाला, 24 अगस्त से लापता था युवक
Mon, 04 Sep 2023 08:55 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 04 Sep 2023 08:55 PM IST
सार
मछली बंटवारे की बात पर हुए विवाद में तीन लोगों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। उसका शव तारों से बांधकर नाले के पास फेंक दिया था। पुलिस ने छानबीन कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले में बीते दिनों नाले किनारे मिली लाश का गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। देवरी के ग्राम हथखोय निवासी युवक चुरामन सेन की हत्या महज मछली बंटवारे को लेकर पड़ोसी तीन दोस्तों ने मंसूर बावरी तालाब के पानी में डुबोकर कर दी थी।
थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि 24 अगस्त को हथखोय निवासी युवक चुरामन सेन 26 साल घर से कहीं चला गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना देवरी में परिजनों ने की थी। 29 अगस्त को मंसूर बावरी नाले के पास बने एक कुएं में रस्सी और बिजली के तारों से बंधी हुई सड़ी-गली हालत में लाश देखी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी। पता चला कि मृत्यु के पूर्व चुरामन पड़ोसी कमलेश सेन, रोहन लोधी, लक्ष्मण सिंह के साथ देखा गया था। तीनों से पूछताछ की गई। थोड़ी सख्ती में ही तीन आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
उन्होंने पुलिस को बताया कि चुरामन और तीनों आरोपी मछली पकड़ने गए थे। जहां मछली बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। चुरामन लगातार गालियां दे रहा था, इससे तीनों ने उसे तालाब के पानी में डुबोकर मार डाला। रस्सी और बिजली के तारों से बांधकर रात्रि में पास के लिए कुएं में लाश को फेंक कर ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।