फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar thieves stole front wheel of bicycle victim was fitting a tap

MP में अजब-गजब चोरी: साइकिल का अगला पहिया ही चुरा ले गए चोर, पीड़ित नल फिट कर रहा था

Sat, 07 Dec 2024 08:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 07 Dec 2024 08:07 PM IST
सार

सागर के रहली में अजब-गजब चोरी का मामला सामने आया है। चोर एक साइकिल का अगला पहिया चोरी कर ले गए। फिलहाल, पीड़ित व्यक्ति थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Sagar thieves stole front wheel of bicycle victim was fitting a tap
साइकिल का अगला पहिया चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में सागर जिले के रहली नगर में एक अजीबो-गरीब चोरी करने का मामला सामने आया है। इसमें चोर साइकिल का केवल अगला पहिया खोल कर ले गए। यह घटना क्रम सुनकर लोगों को हैरत हुई कि कोई इस प्रकार की चोरी भी कर सकता है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रहली का रहने वाला राजू विश्वकर्मा जो पेशे से प्लंबर है। नगर के वार्ड-7 में नल फीटिंग का काम करने गया था। वह अपनी साइकिल रखकर काम करने चला गया। इसी दौरान जब वह आधे घंटे बाद काम पूरा कर लौटा तो उसे साइकिल तो यथास्थान पर खड़ी मिली, लेकिन उसकी साइकिल का आगे का पहिया गायब मिला।
विज्ञापन




उसके बाद उसने आसपास के लोगों से जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। साइकिल का पहिया खोजने में नाकाम रहने के बाद वह थाने पहुंचा और अज्ञात चोर के खिलाफ साइकिल का अगला पहिया चोरी होने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने महापौर पति और भतीजे पर मारपीट तथा अपमानित करने का लगाया आरोप

सागर नगर निगम में इस समय कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा। अंदरखाने से लगातार बगावती सुर सामने आते रहे हैं और अब यह बगावत सड़कों पर देखने को मिली। विट्ठल नगर वार्ड के भाजपा पार्षद देवेंद्र अहिरवार ने भाजपा से ही महापौर संगीता तिवारी के पति सुशील तिवारी और उनके भतीजे रिशांक तिवारी और एक ठेकेदार पर गाली गलौज मारपीट और अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए भगवानगंज चौराहा पर वार्ड वासियों के साथ चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed