{"_id":"660fff01da765ba8970763d9","slug":"sagar-road-accident-2-killed-in-truck-bike-collision-on-sagar-silwani-state-highway-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar Road Accident: सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे हिन्नपुर गांव के पास सड़क हादसा, ट्रक-बाइक की टक्कर में 2 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar Road Accident: सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे हिन्नपुर गांव के पास सड़क हादसा, ट्रक-बाइक की टक्कर में 2 की मौत
Fri, 05 Apr 2024 07:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2024 07:09 PM IST
सार
Sagar Road Accident: सागर जिले से होकर गुजरने वाले सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे पर हिन्नपुर गांव के समीप सड़क हादसा हुआ है। हादसे में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में दो लोगों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर में जैसीनगर थाना अंतर्गत सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे-15 हिन्नपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, तरबूज से भरा ट्रक सिलवानी की ओर से आ रहा था। वहीं, बाइक सवार जैसीनगर की ओर से आ रहे थे। तभी हिन्नपुर गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गया। वहीं, ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर जैसीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी हुई है।
विज्ञापन
