फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Pickup filled with two dozen people went out of control and overturned, 20 people injured

Sagar: दो दर्जन लोगों से भरा पिकअप अनियंत्रित होकर पलटा, 20 लोग घायल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

Thu, 28 Mar 2024 11:47 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 11:47 AM IST
सार

सागर के ग्राम डौगरसलैया के पास बुधवार की देर रात करीब आठ बजे पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। इसमें 20 लोग घायल हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Sagar: Pickup filled with two dozen people went out of control and overturned, 20 people injured
हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर में देवरी रहली मार्ग पर सड़क हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ये सभी एक पिकअप वाहन में सवार थे और पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी को भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देवरी रहली मार्ग पर बुधवार की देर रात डौगरसलैया के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे। घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
विज्ञापन


पिकअप वाहन में सवार लोगों ने बताया कि वे लोग पिकअप वाहन में सवार होकर गढ़ाकोटा फांगो का आयोजन करने के लिए जा रहे थे। डौगरसलैया के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। जो लोग सही सलामत थे, उन्होंने घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। वहीं सभी गौरझामर के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed